नई दिल्ली:– अंशुल त्रिवेदी ने बताया कि यह अभियान देश के 28 शहरों में एक साथ शुरू किया गया है। इसके तहत एनएसयूआई कार्यकर्ता कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर छात्रों से संवाद करेंगे तथा उन्हें शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक की घटनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं दुनिया के कई देशों में होती हैं, लेकिन भारत में छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
