Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, कई नगर निगम आयुक्त और जिला पंचायत CEO बदले…
    छत्तीसगढ

    प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, कई नगर निगम आयुक्त और जिला पंचायत CEO बदले…

    By Tv36 HindustanJuly 8, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (State Administrative Service) के अधिकारियों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश में 19 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), अपर कलेक्टर और विभागीय अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।

    जारी आदेश के अनुसार इन्द्रजीत बर्मन को जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से हटाकर स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय, नवा रायपुर में अपर संचालक बनाया गया है। वहीं राजीव कुमार पाण्डेय को भिलाई नगर निगम आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर उच्च शिक्षा संचालनालय में अपर संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
    इसी तरह भारती चंद्राकर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला पंचायत के CEO पद से हटाकर मार्कफेड में अतिरिक्त प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। दिनेश कुमार नाग को कोरबा जिला पंचायत के CEO पद से हटाकर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन का महाप्रबंधक बनाया गया है, जबकि नयनतारा सिंह तोमर को बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत से चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में अपर संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    सरकार ने कई जिलों के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों में भी बदलाव किया है। गोकुल राम रावटे को जांजगीर-चांपा से मुंगेली, आशुतोष चतुर्वेदी को कोरिया से बलरामपुर-रामानुजगंज, अभिषेक कुमार गुप्ता को बलौदाबाजार के अपर कलेक्टर पद से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला पंचायत का CEO बनाया गया है। वहीं प्रभाकर पाण्डेय को संयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है।
    आदेश के तहत अरुण कुमार वर्मा को उत्तर बस्तर कांकेर के अपर कलेक्टर से धमतरी नगर निगम आयुक्त, ऋषिकेश तिवारी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत का CEO, विनय कुमार पोयाम को जांजगीर-चांपा जिला पंचायत का CEO तथा योगेंद्र श्रीवास को कोरिया जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    इसके अलावा अतुल विश्वकर्मा को राजनांदगांव नगर निगम आयुक्त पद से हटाकर भू-अभिलेख कार्यालय में संयुक्त आयुक्त बनाया गया है। जी.आर. मरकाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अपर कलेक्टर से राजनांदगांव नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रामप्रसाद आंचला को चिरमिरी नगर निगम आयुक्त से कबीरधाम कलेक्टर कार्यालय में प्रवर श्रेणी पद पर पदस्थ किया गया है, जबकि विजयेन्द्र सिंह को चिरमिरी नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है।

    राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभिन्न विभागों और स्थानीय निकायों में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

    Post Views: 230

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत ने रचा नया इतिहास, पहली बार 1.02 करोड़ के पार पहुंची इनकी संख्या, स्कूल छोड़ने वाले बच्चों में भी बड़ी कमी…
    Next Article प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, इस डेम के खोले गए दो गेट, प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, इस डेम के खोले गए दो गेट, प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील…

    July 8, 2026

    भारत ने रचा नया इतिहास, पहली बार 1.02 करोड़ के पार पहुंची इनकी संख्या, स्कूल छोड़ने वाले बच्चों में भी बड़ी कमी…

    July 8, 2026

    धन और सफलता चाहिए तो आज ही छोड़ दें ये 6 बुरी आदतें, महात्मा ने बताए तरक्की और समृद्धि के अचूक सूत्र…

    July 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को पीएम आवास के संबंध में लिखा पत्र, क्या कुछ है खास, पढ़िए…

    July 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, इस डेम के खोले गए दो गेट, प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील…
    • प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, कई नगर निगम आयुक्त और जिला पंचायत CEO बदले…
    • भारत ने रचा नया इतिहास, पहली बार 1.02 करोड़ के पार पहुंची इनकी संख्या, स्कूल छोड़ने वाले बच्चों में भी बड़ी कमी…
    • धन और सफलता चाहिए तो आज ही छोड़ दें ये 6 बुरी आदतें, महात्मा ने बताए तरक्की और समृद्धि के अचूक सूत्र…
    • उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को पीएम आवास के संबंध में लिखा पत्र, क्या कुछ है खास, पढ़िए…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?