Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश में बारिश की रफ्तार थमी इन 35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, 19 जुलाई के बाद मौसम बदलने के संकेत…
    समाचार

    प्रदेश में बारिश की रफ्तार थमी इन 35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, 19 जुलाई के बाद मौसम बदलने के संकेत…

    By Tv36 HindustanJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश :– पिछले एक सप्ताह से भारी या अति भारी बारिश नहीं होने के कारण कई जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से नीचे चला गया है। खासतौर पर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश की कमी से सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं, जिससे खेती और जल स्रोतों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक 241.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 270.3 मिमी होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में कुल मिलाकर लगभग 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा असर पूर्वी मध्य प्रदेश पर दिखाई दे रहा है, जहां सामान्य से करीब 24 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। इसके विपरीत पश्चिमी हिस्से में बारिश सामान्य से लगभग 2 प्रतिशत अधिक रही है
    35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा
    जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश की कमी साफ नजर आ रही है। जबलपुर समेत प्रदेश के करीब 35 जिले ऐसे हैं, जहां अब तक वर्षा का रिकॉर्ड सामान्य से नीचे बना हुआ है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में मानसून की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बनी हुई है।
    19 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम
    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 19 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी एक नई निम्न दाब प्रणाली विकसित हो रही है और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में मानसून दोबारा जोर पकड़ सकता है और कई इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

    आज इन जिलों में बारिश के आसार
    गुरुवार को इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, भिंड, दतिया, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

    इन जिलों में गर्मी का असर
    इधर कुछ जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, उज्जैन, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर में उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है।

    Post Views: 285

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही युवा को दी बधाई…
    Next Article 2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल बताया आखिर कौन बनेगा मुख्यमंत्री…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    महादेव बेटिंग ऐप केस में बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा से ED की पूछताछ, अवैध सट्टेबाजी के प्रचार और ये टिप्स देने के आरोप…

    July 17, 2026

    आखिर क्या होती है ओपन जेल जहां कैदी दीवारों के बिना रहते हैं, खेती करते हैं और परिवार के साथ भी बिता सकते हैं समय…

    July 17, 2026

    आज शुक्रवार के अचूक उपाय मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये 11 उपाय…

    July 17, 2026

    भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी के बाद मौलाना जरजिश अंसारी पर FIR, इस वायरल वीडियो से मचा बवाल…

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महादेव बेटिंग ऐप केस में बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा से ED की पूछताछ, अवैध सट्टेबाजी के प्रचार और ये टिप्स देने के आरोप…
    • आखिर क्या होती है ओपन जेल जहां कैदी दीवारों के बिना रहते हैं, खेती करते हैं और परिवार के साथ भी बिता सकते हैं समय…
    • आज शुक्रवार के अचूक उपाय मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये 11 उपाय…
    • भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी के बाद मौलाना जरजिश अंसारी पर FIR, इस वायरल वीडियो से मचा बवाल…
    • नीट रिज़ल्ट घोषित 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, 58% से अधिक सफल हुए ये उम्मीदवार …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?