Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल बताया आखिर कौन बनेगा मुख्यमंत्री…
    यूपी

    2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल बताया आखिर कौन बनेगा मुख्यमंत्री…

    By Tv36 HindustanJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश:– विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा आगामी चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ेगी, तो उन्होंने सीधे तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा एक संगठन आधारित पार्टी है और मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद विधायक दल व पार्टी नेतृत्व द्वारा किया जाता है।

    क्या कहा पंकज चौधरी ने?
    आज तक के एक कार्यक्रम में पूछे गए सवाल के जवाब में पंकज चौधरी ने कहा, “भाजपा संगठन आधारित पार्टी है। हम विचारधारा पर चलते हैं। यह कोई परिवारवादी पार्टी नहीं है। पार्टी में सर्वोच्च नेता नरेंद्र मोदी हैं। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, नितिन नबीन, राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे नेता हैं। हम सब मिलकर चुनाव लड़ते हैं और उसके बाद तय करते हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
    विपक्ष ने भी उठाए सवाल
    वहीं पंकज चौधरी के बयान पर चुटकी लेते हुए अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पूछा की क्या यह खबर सही है।
    सोशल मीडिया पर तेज हुईं अटकलें
    पंकज चौधरी के बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई कि क्या भाजपा 2027 का चुनाव किसी एक मुख्यमंत्री चेहरे के बजाय सामूहिक नेतृत्व के आधार पर लड़ेगी। हालांकि, भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री बदलने या योगी आदित्यनाथ की भूमिका में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।
    राष्ट्रीय भूमिका को लेकर भी चर्चाएं
    हाल के महीनों में कुछ राजनीतिक विश्लेषणों और सोशल मीडिया पोस्टों में यह दावा किया जाता रहा है कि योगी आदित्यनाथ की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका मिल सकती है। हालांकि, इस तरह की अटकलों की भाजपा या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    Post Views: 260

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में बारिश की रफ्तार थमी इन 35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, 19 जुलाई के बाद मौसम बदलने के संकेत…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रदेश में बारिश की रफ्तार थमी इन 35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, 19 जुलाई के बाद मौसम बदलने के संकेत…

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही युवा को दी बधाई…

    July 16, 2026

    आज भक्तों के बीच आएंगे भगवान जगन्नाथ, दर्शन के लिए उमड़ेंगे लाखों श्रद्धालु…

    July 16, 2026

    आज धन, सफलता और खुशियों के योग इस राशि के लिए हैं पढ़ें सम्पूर्ण भविष्यफल…

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल बताया आखिर कौन बनेगा मुख्यमंत्री…
    • प्रदेश में बारिश की रफ्तार थमी इन 35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, 19 जुलाई के बाद मौसम बदलने के संकेत…
    • मुख्यमंत्री साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही युवा को दी बधाई…
    • आज भक्तों के बीच आएंगे भगवान जगन्नाथ, दर्शन के लिए उमड़ेंगे लाखों श्रद्धालु…
    • आज धन, सफलता और खुशियों के योग इस राशि के लिए हैं पढ़ें सम्पूर्ण भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?