नई दिल्ली:– बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से मैनेजर से लेकर डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) तक के कुल 395 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026
परीक्षा/इंटरव्यू: बाद में घोषित किया जाएगा
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
यूनियन बैंक की भर्ती में विभिन्न स्केल के पद शामिल हैं—
मैनेजर (MMGS-II) – 163 पद
सीनियर मैनेजर (MMGS-III) – 153 पद
चीफ मैनेजर (SMGS-IV) – 52 पद
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (SMGS-V) – 20 पद
डिप्टी जनरल मैनेजर (TEGS-VI) – 7 पद
शैक्षणिक योग्यता
पद के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है। प्रमुख योग्यताएं इस प्रकार हैं—
जनरल बैंकिंग ऑफिसर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
आईटी पद: BE/B.Tech, MCA, M.Tech या MSc।
चार्टर्ड अकाउंटेंट: ICAI से CA।
लॉ ऑफिसर: LLB।
इंजीनियरिंग पद: संबंधित शाखा में BE/B.Tech।
आर्किटेक्ट: आर्किटेक्चर में डिग्री।
फॉरेक्स एवं रिस्क मैनेजमेंट पद: संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन एवं अनुभव।
कुछ पदों के लिए प्रोफेशनल सर्टिफिकेट और संबंधित कार्य अनुभव भी अनिवार्य है।
भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग तय की गई है। अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 50 वर्ष तक निर्धारित है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी—
SC/ST – 5 वर्ष
OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) – 3 वर्ष
PwBD – 10 वर्ष
पूर्व सैनिक – 5 वर्ष
कार्य अनुभव
कई विशेषज्ञ पदों पर आवेदन के लिए संबंधित क्षेत्र में 2 से 10 वर्ष तक का अनुभव अनिवार्य रखा गया है। विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
आवेदन शुल्क
SC/ST/PwBD: ₹177
अन्य सभी वर्ग: ₹1,180
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा—
मैनेजर – ₹64,820 से ₹93,960
सीनियर मैनेजर – ₹85,920 से ₹1,05,280
चीफ मैनेजर – ₹1,02,300 से ₹1,20,940
असिस्टेंट जनरल मैनेजर – ₹1,20,940 से ₹1,35,020
डिप्टी जनरल मैनेजर – ₹1,40,500 से ₹1,56,500
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में पद के अनुसार निम्न चरण शामिल होंगे—
ऑनलाइन लिखित परीक्षा (जहां लागू हो)
ग्रुप डिस्कशन (जरूरत पड़ने पर)
इंटरव्यू
अन्य मूल्यांकन प्रक्रिया (बैंक के विवेकानुसार)
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Recruitment 2026-27 लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन की प्रति सुरक्षित रखें।
