
दंतेवाड़ा : शुक्रवार रात करीब साढे 10 बजे दंतेवाड़ा के भांसी कमालूर के बीच नक्सलियों ने फिर एक बार माल वाहक ट्रेन को निशाना बनाते डिरेल कर दिया है और रेल पटरी पर बैनर पोस्टर भी लगाए। जिससे किरंदुल विशाखापत्तनम रेल लाइन पूरी तरह से बाधित हो गया है। बैनर पोस्टर में नक्सली शहीदों के स्मृति में 27 को मध्य भारत बंद का आह्वान करते महाराष्ट्र, उड़ीसा , मध्यप्रदेश ,तेलंगाना , आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बंद को सफल बनाने की अपील लिखी है। घटना में 3 इंजन और 1 बोगी डिरेल हुई है पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।