Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ट्रंप का भारत पर एक और टैरिफ वार लगाया 10% अतिरिक्त शुल्क, पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत इन 17 देशों पर भी एक्शन…
    राष्ट्रीय

    ट्रंप का भारत पर एक और टैरिफ वार लगाया 10% अतिरिक्त शुल्क, पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत इन 17 देशों पर भी एक्शन…

    By Tv36 HindustanJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के बीच भारत को एक और झटका लगा है। अमेरिका ने कथित तौर पर फोर्स्ड लेबर यानी जबरन मजदूरी से जुड़े उत्पादों को लेकर सख्ती बढ़ाते हुए भारत से आयात होने वाले सामान पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कुल 17 देशों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ वाले समूह में रखा गया है। नई दरें शुक्रवार से लागू होने की बात कही गई है।
    अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने सेक्शन 301 के तहत की गई जांच के बाद यह फैसला लिया है। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई उन देशों को लेकर की गई है, जहां फोर्स्ड लेबर से बने उत्पादों को रोकने के लिए उठाए गए कदम पर्याप्त या प्रभावी नहीं पाए गए।
    भारत पर 10% अतिरिक्त टैरिफ
    रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत को 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ वाले निचले स्लैब में रखा गया है। इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि भारत पर 12.5 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है।

    हालांकि, श्रम मानकों को लेकर भारत और अमेरिका के बीच हुई बातचीत के बाद भारत को 10 प्रतिशत वाले स्लैब में रखने की बात सामने आई है।

    ट्रंप के आदेश के बाद 60 देशों की हुई समीक्षा
    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका ने करीब 60 व्यापारिक साझेदार देशों की नीतियों की समीक्षा की। इसमें यह देखा गया कि संबंधित देश अपनी सप्लाई चेन में जबरन मजदूरी से तैयार उत्पादों को रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।

    समीक्षा के बाद अलग-अलग देशों के लिए अतिरिक्त टैरिफ की दरें निर्धारित की गईं। भारत को जहां 10 प्रतिशत वाले समूह में रखा गया, वहीं कुछ देशों पर अतिरिक्त शुल्क 12.5 प्रतिशत तक होने की बात कही गई है।

    पाकिस्तान और बांग्लादेश पर भी 10% टैरिफ
    इस फैसले का असर केवल भारत पर नहीं पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत, अर्जेंटीना, बांग्लादेश, कंबोडिया, कनाडा, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, इंडोनेशिया, जॉर्डन, मलेशिया, मेक्सिको, पाकिस्तान, श्रीलंका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और ब्रिटेन को 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ वाले समूह में रखा गया है।

    इस तरह अमेरिका के नए फैसले की जद में दक्षिण एशिया की कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं आ गई हैं।

    क्या बोला अमेरिका?
    अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के मुताबिक वैश्विक सप्लाई चेन से फोर्स्ड लेबर को खत्म करने के लिए केवल अपील पर्याप्त साबित नहीं हुई है। अमेरिका लंबे समय से जबरन मजदूरी से तैयार सामान के आयात पर प्रतिबंध लागू करता रहा है और अब वह अपने व्यापारिक साझेदारों से भी प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा कर रहा है।

    भारत ने भी बढ़ाई निगरानी
    रिपोर्ट्स के मुताबिक अतिरिक्त टैरिफ की आशंका के बीच भारत ने फोर्स्ड लेबर से जुड़े उत्पादों की पहचान और निगरानी को लेकर दिशानिर्देश तैयार करने की दिशा में कदम उठाए हैं। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों के अनुपालन को मजबूत करना बताया गया है।

    इन उत्पादों पर नहीं पड़ेगा असर
    स्टील और एल्युमिनियम जैसे जिन उत्पादों पर पहले से अलग सेक्टोरल टैरिफ लागू हैं, उन्हें इस नई व्यवस्था से बाहर रखे जाने की बात कही गई है। इसके अलावा कुछ ऊर्जा उत्पादों और उर्वरकों को भी अतिरिक्त शुल्क से छूट दी गई है। USMCA के तहत होने वाले पात्र व्यापार पर भी अलग नियम लागू रहेंगे।

    अमेरिका के इस कदम से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर एक बार फिर नजरें टिक गई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ का भारतीय निर्यात पर कितना असर पड़ता है और भारत इस फैसले पर आगे क्या रुख अपनाता है।

    Post Views: 190

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआधी रात बड़ा घटनाक्रम 26 दिन बाद वांगचुक ने तोड़ी भूख हड़ताल, अस्पताल में इन मंत्रियों से हुई मुलाकात…
    Next Article प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य- मुख्य सचिव श्री विकासशील…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता एवं आधार सीडिंग संशोधन की ये अंतिम तिथि …

    July 24, 2026

    CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

    July 24, 2026

    CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

    July 24, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब नई कार्यकारिणी का शपथ, उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता एवं आधार सीडिंग संशोधन की ये अंतिम तिथि …
    • CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…
    • CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…
    • कोरबा प्रेस क्लब नई कार्यकारिणी का शपथ, उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि
    • आपके सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?