रायपुर, 27 नवंबर। छत्तीसगढ़ देवांगन समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश देवांगन जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ देवांगन समाज के द्वारा किया गया।

रक्त दान शिविर कार्यक्रम में लगभग 30 लोगों से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रक्त दान कर मानवता का परिचय दिया है ,दिनेश देवांगन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रशस्ति पत्र के साथ सभी का सम्मान किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश युवा अध्यक्ष दिनेश देवांगन ,प्रदेश महिला अध्यक्ष किरण भवानी देवांगन, प्रदेश प्रभारी चंदू देवांगन मुकेश देवांगन , प्रदेश सदस्य तुलेश्वर देवांगन, रोहित देवांगन , पूनम देवांगन , ईश्वर देवांगन , तरुण देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित थे।