Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किसानों के कपड़े सरकार उतार रही राजधानी सरकार से नाखुश किसानों ने उतारे कपड़े तेज हुआ प्रदर्शन…
    समाचार

    किसानों के कपड़े सरकार उतार रही राजधानी सरकार से नाखुश किसानों ने उतारे कपड़े तेज हुआ प्रदर्शन…

    By Tv36 HindustanJuly 29, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश :– राजधानी भोपाल में किसानों का प्रदर्शन तेज हो गया है। सरकार से अपनी मांगे मंगवाने आए किसानों ने आज अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नवभारत लाइव से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि हम किसान भोपाल की जनता को परेशान करने नहीं आए बल्कि अपनी मांगे मनवाने आए हैं।

    इस बीच जब उनसे पूचा गया कि यह अर्धनग्न प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है, तब उन्होंने साफ कहा कि हमारे कपड़े सरकार ने उतार दिए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह सरकार महिला विरोधी, युवा विरोध और किसान विरोधी है। उन्होंने भोपाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि वह उनका सहयोग करें, अगर वह उनका सहयोग करेंगे तो किसान हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
    चुनाव आने दो हमें सब याद रहेगा- नाराज किसान
    जब नवभारत लाइव के संवाददाता ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे किसानों से सवाल पूछा कि वह इस तरीके का प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं। तो उन्होंने साफ कहा कि यह कपड़े हमने नहीं उतारे हैं बल्कि सरकार ने हमारे कपड़े उतार दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आने दो हमें यह सब याद रहेगा और हम सरकार को भी यह याद दिलाएंगे।
    ‘प्रदर्शन करना किसानों की मंजबूरी’
    बता दें कि अपनी मांगो को लेकर राजधानी भोपाल में सरकार के खिलाफ अड़े किसानों ने कहा कि प्रदर्शन करना हमारी मजबूरी बन गया है। हम बहुत समय से अपने-अपने जिलों में प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन जब हमारी बात नहीं सुनी गई तब हमें इस तरह से राजधानी में आना पड़ा।
    बता दें कि किसानों की मुख्य मांगे हैं- मूंग की 100 फीसदी सरकारी खरीदी, फसलों के उचित दाम और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर हजारों किसान सड़कों पर उतर आए। गौरतलब है कि, संयुक्त किसान मोर्चा की ‘किसान क्रांति पैदल यात्रा’ कल जैसे ही भोपाल पहुंची, किसानों और पुलिस के बीच कई जगह टकराव की स्थिति बनी। किसानों ने एक के बाद एक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए राजधानी में प्रवेश किया और मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने की कोशिश की। आंदोलन में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी।

    Post Views: 180

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ये घोल जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ये घोल जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी…

    July 29, 2026

    सरकारी स्कूलों में अब मिलेगी चिकन बिरयानी मिड-डे मील को लेकर सरकार का बड़ा प्लान…

    July 29, 2026

    रक्षाबंधन पर विष्णु भोग चावल की राखियां बनेंगी प्रदेश की नई पहचान…

    July 29, 2026

    एंटी पेपर लीक बिल पर राहुल का हल्लाबोल बोले- “ये एग्जाम नहीं, एक्सटॉर्शन सिस्टम है”…

    July 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • किसानों के कपड़े सरकार उतार रही राजधानी सरकार से नाखुश किसानों ने उतारे कपड़े तेज हुआ प्रदर्शन…
    • हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ये घोल जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी…
    • सरकारी स्कूलों में अब मिलेगी चिकन बिरयानी मिड-डे मील को लेकर सरकार का बड़ा प्लान…
    • रक्षाबंधन पर विष्णु भोग चावल की राखियां बनेंगी प्रदेश की नई पहचान…
    • एंटी पेपर लीक बिल पर राहुल का हल्लाबोल बोले- “ये एग्जाम नहीं, एक्सटॉर्शन सिस्टम है”…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?