नई दिल्ली:– गुरुवार का दिन सभी राशि वालों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। जहां कई राशियों के लिए अच्छे परिणाम तो कई राशि के जातकों को नुकसान के योग बन रहे हैं। गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए मेहनत का फल, आर्थिक लाभ और रुके हुए कार्यों में प्रगति लेकर आएगा।
कुछ राशि के जातकों को व्यापार और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ लोगों को जल्दबाजी, विवाद और निवेश में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं आज जन्मे बच्चों का भविष्य, सभी 12 राशियों का राशिफल और आज का व्यापारिक संकेत।
आज जन्मे बच्चों का भविष्य
आज जन्म लेने वाले बच्चे स्वस्थ, सुंदर, हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी या पारिवारिक व्यवसाय में रुचि रहेगी। मेहनती और कर्मठ होने के साथ-साथ माता-पिता के प्रति सम्मान और भक्ति की भावना रखेंगे।
सभी राशियों का राशिफल
मेष
मेष राशि वालों को अपनी मेहनत का अपेक्षित परिणाम न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। प्रियजनों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और लाभदायक सूचना मिलने के योग हैं।
वृषभ
वृषभ राशि वाले जातक भावनाओं में बहकर कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं जिससे परिवार में मतभेद बढ़ें। जोखिम भरे कार्यों की ओर आकर्षण रहेगा। किसी के व्यवहार से अपमान का अनुभव हो सकता है, लेकिन निजी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे।
मिथुन
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए अपनी बात प्रभावी ढंग से न रख पाने के कारण रिश्तों में दूरी आ सकती है। अनावश्यक कार्यों में समय और धन दोनों खर्च होंगे। काम का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें।
कर्क
कर्क राशि वाले जातकों को शारीरिक और मानसिक परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा और विशेषकर कामकाजी महिलाओं पर कार्यभार बढ़ सकता है।
सिंह
सिंह राशि वाले जातकों के लिए कार्यों को लेकर अधिक चिंता तनाव का कारण बन सकती है। व्यापारिक सौदों में पूरी सावधानी रखें। परिवार के सदस्यों के कार्यों को पूरा करने में अधिक समय व्यतीत होगा।
कन्या
कन्या राशि वाले जातकों को योजनाओं में समयानुसार बदलाव करना लाभदायक रहेगा। दुविधा छोड़कर आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें। निवेश करते समय सावधानी बरतें। मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं और संयम बनाए रखना लाभदायक रहेगा।
तुला
तुला राशि वाले जातकों को अधूरी जानकारी के आधार पर कोई निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है। स्वयं की छोटी-सी भूल परेशानी बढ़ा सकती है। सुख-सुविधाओं और विलासिता की वस्तुओं की प्राप्ति होगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले जातकों को सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं पर बड़ा खर्च हो सकता है। भागदौड़ के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। दिन सुखद रहेगा, हालांकि कुछ जरूरी कार्यों में छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती हैं।
धनु
धनु राशि वाले जातकों को संपत्ति से जुड़े विवादों के समाधान की दिशा में राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में देरी संभव है। घरेलू सुख-शांति में थोड़ी कमी महसूस होगी, लेकिन कम लाभ में भी संतोष बना रहेगा।
मकर
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज परिवार की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा, जिससे कार्यस्थल के कुछ काम प्रभावित हो सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता और अनुभव के बल पर बड़े कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रहेंगे।
कुंभ
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए मांगलिक कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और जीवनसाथी के सहयोग से लाभ मिलने के संकेत हैं।
मीन
मीन राशि वाले जातकों के लिए तनाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आराम और संतुलित दिनचर्या रखें। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, हालांकि नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
