Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सावन में इन 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, भोलेनाथ की कृपा से भर जाएगी सुख-समृद्धि…
    समाचार

    सावन में इन 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, भोलेनाथ की कृपा से भर जाएगी सुख-समृद्धि…

    By Tv36 HindustanAugust 2, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति के लिए सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दौरान शिवजी के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत और पूजा-अर्चना के साथ-साथ दान-पुण्य का भी बड़ा महत्व बताया गया है। धर्म ग्रथों में सावन के महीने में दान-पुण्य को आत्मा को शुद्ध करने और अच्छे कर्म का फल पाने का एक अच्छा माध्यम माना जाता है।

    ऐसा कहा जाता है कि इस पूरे महीने जरूरतमंदों को दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा अपने भक्तों पर सदैव बनाए रखते है। भगवान शिव को ऐसे देवों के रूप में पूजा जाता है जिनकी कृपा दृष्टि तुरंत ही भक्तों पर पड़ती है और वो अत्यंत दयालु होने के कारण भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। आइए जानते हैं कि सावन के पावन महीने में किन-किन वस्तुओं का दान करना सबसे शुभ माना जाता हैं।
    सावन में किन -किन वस्तुओं का दान करना सबसे शुभ
    अन्न का दान
    सावन के महीने में यदि आप जरूरतमंदों को अन्न का दान करते हैं तो यह एक अत्यंत शुभ काम माना जाता है। इस दौरान भूखों को खाना खिलाना सबसे अच्छा होता है और इससे शिव जी की कृपा भी बनी रहती है। सावन में मुख्य रूप से आप कुछ अनाज जैसे गेहूं, चावल और दालों का दान करें तो यह विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।

    काले तिल का दान
    धर्म शास्त्रों में भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग के जलाभिषेक में काले तिल का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिषयों के अनुसार, सावन में काले तिल का दान करने से राहु, केतु और शनि से जुड़े दोषों का प्रभाव कम होता है। साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा से भी राहत मिलने की मान्यता है।

    हरी वस्तुओं और मूंग दाल का दान
    सावन में हरी वस्तुओं, जैसे साबुत हरी मूंग, हरी सब्जियों और मौसमी फलों का दान करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरा रंग और हरी वस्तुएं बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है। इनका दान करने से बुद्धि, वाणी, व्यापार और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की मान्यता है।
    वस्त्र का दान
    सावन के दौरान वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है और यदि इस शुभ महीने में आप जरूरतमंदों की मदद करने के लिए दान करना चाहते हैं तो चादर, पहनने के लिए वस्त्र और बर्तनों का दान कर सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप इस महीने पुरानी चीजों का दान करने से बचें।

    पैसों का दान
    अगर आप सावन के महीने में जरूतमंदों को धन का दान करेंगे तो यह आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। इस तरह के दान से भगवान शिव की कृपा दृष्टि बनी रहती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इस दौरान आपको अपनी सामर्थ्य अनुसार पैसों का दान अवश्य करना चाहिए।

    Post Views: 235

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article4-5 अगस्त से मध्य प्रदेश में फिर लौटेगा तेज बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    4-5 अगस्त से मध्य प्रदेश में फिर लौटेगा तेज बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट…

    August 2, 2026

    भारत-पाक सीमा पार से तस्करी का भंडाफोड़ ड्रोन के जरिए भेजी गई 10 किलो हेरोइन और 11 पिस्टल बरामद, एक गिरफ्तार…

    August 2, 2026

    डिग्री बुखार में भी नहीं टूटा हौसला, कोटा की अरुंधति चौधरी ने जीता गोल्ड; पिता के इतने दिन के उपवास ने बढ़ाया हौसला…

    August 2, 2026

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन में इन 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, भोलेनाथ की कृपा से भर जाएगी सुख-समृद्धि…
    • 4-5 अगस्त से मध्य प्रदेश में फिर लौटेगा तेज बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट…
    • भारत-पाक सीमा पार से तस्करी का भंडाफोड़ ड्रोन के जरिए भेजी गई 10 किलो हेरोइन और 11 पिस्टल बरामद, एक गिरफ्तार…
    • डिग्री बुखार में भी नहीं टूटा हौसला, कोटा की अरुंधति चौधरी ने जीता गोल्ड; पिता के इतने दिन के उपवास ने बढ़ाया हौसला…
    • राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?