Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल…
    समाचार

    देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल…

    By Tv36 HindustanAugust 3, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश के बड़े हिस्से में इस समय मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार गुजरात, केरल, राजस्थान और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के नागपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश की वजह से कहीं जलभराव है, तो कहीं पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है।

    केरल में आफत की बारिश: 9 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
    केरल में रविवार से ही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण हालात बिगड़ते दिख रहे हैं। एहतियात के तौर पर 9 जिलों कासरगोड, कन्नूर, कोझिकोड, वायनाड, मलप्पुरम, त्रिशूर, इडुक्की, कोट्टायम और पत्तनमथिट्टा में सोमवार को सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिया गया है।
    मौसम विभाग ने सोमवार के लिए केरल के सभी 14 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अनुमान है कि अगले 24 घंटों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों को लगातार जारी हो रही आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी है।
    बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविर
    अलाप्पुझा जिले में जिन स्कूलों और कॉलेजों को राहत शिविर बनाया गया है, वहां सोमवार की छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित चेंगन्नूर और कुट्टनाड तालुकों में भी पूर्ण रूप से शैक्षणिक संस्थान, आंगनवाड़ी और ट्यूशन सेंटर बंद रहेंगे। ये दोनों इलाके बारिश के समय जलभराव और बाढ़ के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए राहत व आपदा प्रबंधन की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

    उत्तर और मध्य भारत में मौसम का मिजाज
    उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में बिजली चमकने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश से भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी यूपी और बिहार के भी कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

    गुजरात, राजस्थान और मध्य भारत में भारी बारिश का अलर्ट
    गुजरात और राजस्थान में भी मॉनसून का असर साफ दिख रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर, दक्षिण और मध्य गुजरात के साथ-साथ सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है। गुजरात के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट लागू है। दूसरी तरफ पूर्वी राजस्थान, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, महाराष्ट्र राज्य और गोवा के विभिन्न हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
    पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की स्थिति
    मौसम विभाग ने झारखंड में 3 से 6 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है, हालांकि तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग ने की है अपील
    मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे बाढ़ प्रभावित और भूस्खलन के खतरे वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। जलमग्न सड़कों और रास्तों पर अनावश्यक यात्रा न करें। आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें ताकि किसी भी प्रकार के हादसे से बचा जा सके।

    Post Views: 160

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…
    Next Article देशभर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ सावन के पहले सोमवार पर आस्था का जनसैलाब, देखें…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    एक झटके में इन सरकारी कर्मियों का वेतन हुआ डबल, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब मिलेगी इतनी सैलरी…

    August 3, 2026

    देशभर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ सावन के पहले सोमवार पर आस्था का जनसैलाब, देखें…

    August 3, 2026

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…

    August 3, 2026

    आज का राशिफल धन, नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन कैसा रहेगा देखें 12 राशियों का हाल…

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक झटके में इन सरकारी कर्मियों का वेतन हुआ डबल, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब मिलेगी इतनी सैलरी…
    • देशभर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ सावन के पहले सोमवार पर आस्था का जनसैलाब, देखें…
    • देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल…
    • राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…
    • आज का राशिफल धन, नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन कैसा रहेगा देखें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?