Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें ये नया नियम…
    छत्तीसगढ

    अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें ये नया नियम…

    By Tv36 HindustanAugust 5, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अगर आप भी अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस कराने में ढिलाई बरतते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। देश की सर्वोच्च अदालत ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक ऐसा क्रांतिकारी सुझाव दिया है, जो आपकी जेब और गाड़ी की रफ़्तार दोनों पर असर डाल सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह एक ऐसा पायलट प्रोजेक्ट तैयार करे, जिसके तहत ‘वैलिड इंश्योरेंस नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ की व्यवस्था लागू की जा सके।

    पेट्रोल पंप पर ही होगी इंश्योरेंस की जांच
    सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ का मॉडल पेश किया है। इस योजना के तहत इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (IRDAI) और सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) मिलकर काम करेंगे। योजना यह है कि पेट्रोल पंपों को गाड़ियों के इंश्योरेंस डेटा से जोड़ा जाए। यदि आपकी गाड़ी का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस खत्म हो चुका है, तो आपको पेट्रोल पंप पर तब तक ईंधन नहीं मिलेगा, जब तक आप उसका नवीनीकरण नहीं करा लेते।
    देश में आधे से ज्यादा वाहन बिना इंश्योरेंस के
    अदालत ने इस सख्त रुख के पीछे के चौंकाने वाले आंकड़े भी पेश किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल 30.48 करोड़ वाहनों में से लगभग 16.54 करोड़ वाहन यानी करीब 56 प्रतिशत गाड़ियां बिना इंश्योरेंस के सड़कों पर दौड़ रही हैं। इसका सबसे बुरा असर सड़क दुर्घटना के पीड़ितों पर पड़ता है, जिन्हें कानूनी पेचीदगियों और बीमा न होने के कारण समय पर मुआवजा नहीं मिल पाता। कोर्ट का मानना है कि इस नई व्यवस्था से वाहन मालिकों को इंश्योरेंस कराने के लिए मजबूर किया जा सकेगा।
    बदल गई इंश्योरेंस की अवधि, अब इतने साल का होगा बीमा
    सुप्रीम कोर्ट ने न केवल नियमों को सख्त किया है, बल्कि थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस की अनिवार्य अवधि को भी बढ़ा दिया है। चार पहिया वाहनों के लिए थर्ड-पार्टी बीमा की अवधि 3 साल से बढ़ाकर 4 साल कर दी गई है। वहीं दोपहिया वाहनों लिए यह अवधि 5 साल से बढ़ाकर 6 साल कर दी गई है। कोर्ट ने IRDAI को इस संबंध में तत्काल निर्देश जारी करने को कहा है ताकि सड़क सुरक्षा के हितों की रक्षा की जा सके।

    हाइवे पर लगेंगे स्मार्ट कैमरे, कटेगा ऑनलाइन चालान
    बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों की पहचान के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि टोल प्लाजा और मुख्य सड़कों पर ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाए जाएं। ये कैमरे सीधे ‘वाहन’ पोर्टल और बीमा सूचना ब्यूरो से जुड़े होंगे। जैसे ही कोई बिना इंश्योरेंस वाला वाहन इन कैमरों की नजर में आएगा, उसका ऑटोमेटिक ई-चालान कट जाएगा। इससे पुलिस को मौके पर गाड़ी रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और नियमों का पालन भी सुनिश्चित होगा।
    पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता
    यह पूरा मामला तेलंगाना हाईकोर्ट के एक फैसले को बरकरार रखते हुए सामने आया, जिसमें दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिवार को मुआवजे का आदेश दिया गया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अनिवार्य बीमा का उद्देश्य केवल कानूनी प्रक्रिया पूरी करना नहीं, बल्कि दुर्घटना पीड़ितों को लंबी कानूनी लड़ाई से बचाना और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। सभी संबंधित विभागों को 14 अगस्त तक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया है और अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।

    Post Views: 255

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और इस आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री साय…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और इस आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री साय…

    August 5, 2026

    प्रदेश में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल…

    August 5, 2026

    क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…

    August 5, 2026

    पद नहीं, सादगी और संस्कार ही व्यक्ति की सच्ची पहचान हैं : नमामि सतीश एस

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें ये नया नियम…
    • सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और इस आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री साय…
    • प्रदेश में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल…
    • क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…
    • पद नहीं, सादगी और संस्कार ही व्यक्ति की सच्ची पहचान हैं : नमामि सतीश एस
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?