Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तर्जनी उंगली पर मौजूद 5 चिह्न बनाते हैं किस्मत का धनी, समाज में सम्मान और करियर में ऊंचाइयां छूते हैं ऐसे लोग…
    समाचार

    तर्जनी उंगली पर मौजूद 5 चिह्न बनाते हैं किस्मत का धनी, समाज में सम्मान और करियर में ऊंचाइयां छूते हैं ऐसे लोग…

    By Tv36 HindustanAugust 9, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली के साथ ही हाथ की उंगलियों पर मौजूद चिह्न भी आपके बारे में काफी कुछ जानकारी देते हैं। ऐसे में आज हम आपको तर्जनी उंगली और इस पर मौजूद कुछ ऐसे चिह्नों के बारे में जानकारी देंगे जिन्हें बेहद शुभ माना जाता है। तर्जनी उंगली पर इन चिह्नों के होने से समाज में व्यक्ति को मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है और साथ ही ऐसे लोग करियर के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। आइए जान लेते हैं इन चिह्नों के बारे में।
    प्रथम पर्व पर सीधी रेखाएं
    अगर तर्जनी उंगली के प्रथम पर्व पर 1, 2 या 3 सीधी रेखाएं मौजूद हों तो ऐसे व्यक्ति की इच्छाशक्ति बहुत मजबूत होती है। ऐसे लोग एकाग्र होते हैं और इसीलिए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ये सफलता पा सकते हैं। ऐसे लोगों को अपने कार्यों के कारण समाज में मान प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है।
    शुक्र पर्वत से निकली रेखा पहुंचे तर्जनी तक
    हथेली में शुक्र पर्वत अंगूठे के ठीक नीचे वाले भाग को कहा जाता है। शुक्र पर्वत से प्रेम और वैवाहिक जीवन का पता चलता है। हथेली में अगर शुक्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा तर्जनी उंगली के द्वितीय पर्व तक जाए तो ऐसे लोगों को उच्च चरित्र वाला माना जाता है। ऐसे लोग समाज में मान-सम्मान तो पाते ही हैं साथ ही करियर-कारोबार में भी अच्छे परिणाम इनको मिल सकते हैं। इसके साथ ही प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी ऐसे लोगों को सफलता मिल सकती है।

    तर्जनी उंगली पर वृत्त
    अगर तर्जनी उंगली के प्रथम पर्व पर वृत्त या गोलाकार चिह्न हो तो ऐसे लोग धार्मिक होते हैं और ईश्वर में इनकी अटूट आस्था होती है। ऐसे लोग समाज में अपने धार्मिक स्वभाव के कारण ख्याति पाते हैं। वहीं दूसरे या तीसरे पर्व पर वृत्त का चिह्न हो तो ऐसे लोग महत्वकांक्षी होते हैं और अपने कर्मों से जीवन में ऊंचा मुकाम प्राप्त कर सकते हैं।

    तृजनी उंगली पर त्रिकोण का निशान
    तर्जनी उंगली पर तीनों ही पर्वों पर त्रिकोण का निशान बेहद शुभ माना गया है। त्रिकोण का निशान इस उंगली पर होने से व्यक्ति गुप्त विद्याओं का ज्ञाता हो सकता है। इसके साथ ही राजनीति के क्षेत्र में भी ऐसे लोगों को उन्नति मिल सकती है। अपनी कड़ी मेहनत से ऐसे लोग ख्याति जीवन में प्राप्त कर सकते हैं।

    तर्जनी उंगली पर वर्ग का चिह्न
    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार तर्जनी उंगली के प्रथम और द्वितीय पर्व पर वर्ग का निशान व्यक्ति को बेहद शुभ परिणाम प्रदान कर सकता है। ऐसे लोग धैर्यवान, कड़ी मेहनत करने वाले माने जाते हैं। अपने अच्छे कर्मों के कारण ऐसे लोग विख्यात भी हो सकते हैं। हालांकि, तर्जनी उंगली के तृतीय पर्व पर वर्ग का निशान अच्छा नहीं होता, ऐसे लोगों का स्वभाव दूसरों पर नियंत्रण करने वाला हो सकता है।

    Post Views: 665

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमानसून ट्रफ के प्रभाव से बदला मौसम, भोपाल से रीवा तक इन जिलों में होगी झमाझम बारिश…
    Next Article आज का राशिफल इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    पहली बार भोपाल से पटना की सीधी फ्लाइट शुरू, रीवा-जबलपुर भी अब सीधे यहां से जुड़े…

    August 10, 2026

    सावन शिवरात्रि पूजा की ये छोटी-सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें महादेव की पूजा के ये जरूरी नियम…

    August 10, 2026

    प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय Sports Science Support संसद में बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया बड़ा मुद्दा…

    August 10, 2026

    हवा में कलाबाजी, पैरों का कमाल सेपक टकरा में भारत की बड़ी छलांग, किंग्स कप में जीता ये मेडल..

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पहली बार भोपाल से पटना की सीधी फ्लाइट शुरू, रीवा-जबलपुर भी अब सीधे यहां से जुड़े…
    • सावन शिवरात्रि पूजा की ये छोटी-सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें महादेव की पूजा के ये जरूरी नियम…
    • प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय Sports Science Support संसद में बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया बड़ा मुद्दा…
    • हवा में कलाबाजी, पैरों का कमाल सेपक टकरा में भारत की बड़ी छलांग, किंग्स कप में जीता ये मेडल..
    • 15 अगस्त को देशभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा प्रदेश, CM विष्णु साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, सभी स्कूलों, विभागों और कार्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?