Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस ED डायरेक्टर को मिला एक साल का एक्सटेंशन, 13 अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान…
    समाचार

    इस ED डायरेक्टर को मिला एक साल का एक्सटेंशन, 13 अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान…

    By Tv36 HindustanAugust 10, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन के कार्यकाल को केंद्र सरकार ने एक साल के लिए बढ़ा दिया है। 8 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट ने राहुल नवीन का कार्यकाल 13 अगस्त 2026 के बाद एक और साल बढ़ाने को मंजूरी दी है। अब वह 13 अगस्त 2027 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, ED डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे।

    खास बात यह है कि राहुल नवीन की सुपरएनुएशन यानी सेवानिवृत्ति की तारीख 31 जुलाई 2027 है। इसके बावजूद सरकार ने उन्हें अगस्त 2027 तक ED की जिम्मेदारी संभालने की अनुमति दी है।
    इंटरनेशनल टैक्सेशन के विशेषज्ञ हैं राहुल नवीन

    राहुल नवीन 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं और आयकर विभाग में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। उन्हें खास तौर पर इंटरनेशनल टैक्सेशन, सीमा पार वित्तीय लेनदेन और ट्रांसफर प्राइसिंग से जुड़े मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।
    उन्होंने IIT कानपुर से B.Tech और M.Tech की पढ़ाई की है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की Swinburne University of Technology, Melbourne से MBA किया। वर्ष 2004 से 2008 के बीच उन्होंने मुंबई के इंटरनेशनल टैक्सेशन डायरेक्टोरेट में काम किया, जहां विदेशी और ऑफशोर लेनदेन से जुड़े मामलों को देखा।

    FATF और G20 में भी भारत का प्रतिनिधित्व

    राहुल नवीन ने नवंबर 2015 से नवंबर 2017 तक कमिश्नर, ट्रांसफर प्राइसिंग के रूप में काम किया। इस दौरान बड़ी कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय लेनदेन, रॉयल्टी, इंटैन्जिबल एसेट्स, लोन और अन्य सीमा पार वित्तीय मामलों से जुड़े मामलों की निगरानी की।

    CBDT में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वह टैक्स पॉलिसी डिवीजन में अंडर सेक्रेटरी और फॉरेन टैक्स एंड टैक्स रिसर्च डिवीजन में डायरेक्टर रहे। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टैक्स सहयोग और वित्तीय जानकारी साझा करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह FATF, OECD, Global Forum और G20 से जुड़ी बैठकों में भी शामिल रहे हैं।

    2019 में ED से जुड़े, 2023 में संभाली कमान

    राहुल नवीन नवंबर 2019 में ED में OSD के तौर पर शामिल हुए थे। इसके बाद नवंबर 2020 में उन्हें ED का Special Director (HQ) बनाया गया। इस भूमिका में उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग जांच, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और विदेशों में मौजूद संपत्तियों की रिकवरी से जुड़े मामलों की निगरानी की।

    उन्होंने 15 सितंबर 2023 को ED डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। बाद में 14 अगस्त 2024 को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय का पूर्णकालिक डायरेक्टर नियुक्त किया गया।

    आर्थिक अपराधों पर ED का फोकस

    राहुल नवीन के नेतृत्व में ED ने आर्थिक अपराधों से जुड़े कई मामलों में कार्रवाई की है। इनमें बैंक फ्रॉड, निवेश धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट से जुड़े साइबर फ्रॉड, अवैध खनन और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े मामले शामिल हैं।

    ED का फोकस केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहा है। एजेंसी अपराध से अर्जित रकम यानी Proceeds of Crime का पता लगाने और उससे बनाई गई संपत्तियों पर कार्रवाई करने पर भी जोर देती रही है। नए एक्सटेंशन के बाद राहुल नवीन आगे भी इसी रणनीति के तहत आर्थिक अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में ED की कार्रवाई का नेतृत्व करेंगे।

    Post Views: 185

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’, मोदी ने इन विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों के साथ लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे…
    Next Article इस यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…

    August 10, 2026

    इस यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…

    August 10, 2026

    ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’, मोदी ने इन विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों के साथ लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे…

    August 10, 2026

    आज का राशिफल इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग…

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…
    • इस यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…
    • इस ED डायरेक्टर को मिला एक साल का एक्सटेंशन, 13 अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान…
    • ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’, मोदी ने इन विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों के साथ लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे…
    • आज का राशिफल इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?