Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 15 अगस्त को देशभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा प्रदेश, CM विष्णु साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, सभी स्कूलों, विभागों और कार्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी…
    समाचार

    15 अगस्त को देशभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा प्रदेश, CM विष्णु साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, सभी स्कूलों, विभागों और कार्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी…

    By Tv36 HindustanAugust 10, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के आयोजन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शासन ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, अनुशासित और देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण बनाने के लिए राज्य से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

    शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। राजधानी रायपुर में मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ प्रातः 9 बजे होगा। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा ध्वजारोहण, परेड की सलामी तथा प्रदेश की जनता के नाम संदेश का कार्यक्रम होगा। समारोह स्थल पर देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के लिए तिरंगे गुब्बारे भी छोड़े जाएंगे।

    जिला मुख्यालयों में निर्धारित अतिथि करेंगे ध्वजारोहण

    जिला मुख्यालय स्तर पर शासन द्वारा निर्धारित अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और परेड की सलामी ली जाएगी। जिसके लिए शासन द्वारा सूची जारी की गई है। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा।
    ग्राम पंचायत स्तर तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन

    शासन ने जनपद पंचायत एवं तहसील स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जनपद पंचायत मुख्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। जिन नगर पालिका अथवा नगर पंचायतों का मुख्यालय विकासखण्ड मुख्यालय पर नहीं है, वहां नगर पालिका अथवा नगर पंचायत के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी तरह पंचायत मुख्यालयों एवं बड़े ग्रामों में सरपंच और गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण कर ग्रामीणों के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान एवं वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा।

    रात में रोशन होंगे शासकीय एवं ऐतिहासिक भवन

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं 15 अगस्त की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।

    राज्य और जिला स्तर पर सुबह 9 बजे से शुरू होंगे ध्वजारोहण कार्यक्रम

    राज्य एवं जिला स्तर पर ध्वजारोहण समारोह प्रातः 9 बजे से प्रारंभ किए जाएंगे। विभागों एवं कार्यालयों के प्रमुखों को अपने कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकत्रित कर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियां

    शासन ने सभी शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक, मनोरंजन एवं खेल-कूद से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों द्वारा वृक्षारोपण जैसे रचनात्मक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों को अपने क्षेत्र में प्रातःकाल ‘प्रभात फेरी’ आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वनि-विस्तारक यंत्र यानी लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति जिला कलेक्टर द्वारा प्रदान की जाएगी।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिवारों का होगा सम्मान

    जिला कलेक्टर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को जिला स्तरीय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा।

    Post Views: 190

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleVB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े…
    Next Article हवा में कलाबाजी, पैरों का कमाल सेपक टकरा में भारत की बड़ी छलांग, किंग्स कप में जीता ये मेडल..
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    पहली बार भोपाल से पटना की सीधी फ्लाइट शुरू, रीवा-जबलपुर भी अब सीधे यहां से जुड़े…

    August 10, 2026

    सावन शिवरात्रि पूजा की ये छोटी-सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें महादेव की पूजा के ये जरूरी नियम…

    August 10, 2026

    प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय Sports Science Support संसद में बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया बड़ा मुद्दा…

    August 10, 2026

    हवा में कलाबाजी, पैरों का कमाल सेपक टकरा में भारत की बड़ी छलांग, किंग्स कप में जीता ये मेडल..

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पहली बार भोपाल से पटना की सीधी फ्लाइट शुरू, रीवा-जबलपुर भी अब सीधे यहां से जुड़े…
    • सावन शिवरात्रि पूजा की ये छोटी-सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें महादेव की पूजा के ये जरूरी नियम…
    • प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय Sports Science Support संसद में बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया बड़ा मुद्दा…
    • हवा में कलाबाजी, पैरों का कमाल सेपक टकरा में भारत की बड़ी छलांग, किंग्स कप में जीता ये मेडल..
    • 15 अगस्त को देशभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा प्रदेश, CM विष्णु साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, सभी स्कूलों, विभागों और कार्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?