Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रामायणम् पार्ट-2 को टक्कर देने आ रही ‘इंद्रपुत्र’ पौराणिक कहानी में इनका दिखेगा अब तक का सबसे दमदार अवतार…
    बॉलीवुड

    रामायणम् पार्ट-2 को टक्कर देने आ रही ‘इंद्रपुत्र’ पौराणिक कहानी में इनका दिखेगा अब तक का सबसे दमदार अवतार…

    By Tv36 HindustanAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–:भारतीय पौराणिक कथाओं को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में पेश करने के लिए एक और भव्य फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है। जी स्टूडियोज ने अपनी पैन-इंडिया मायथोलॉजिकल एक्शन-फैंटेसी फिल्म ‘इंद्रपुत्र’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में साउथ स्टार किरण अब्बावरम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि अभिनेता इस फिल्म में अपने करियर से बिल्कुल अलग और पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में दिखाई देंगे।

    फिल्म का निर्देशन श्रीकांत पुप्पला करेंगे, जो इसी प्रोजेक्ट के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फिल्म की मुख्य शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू होने की तैयारी है। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।
    ‘इंद्रपुत्र’ को भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित एक बड़े सिनेमाई यूनिवर्स की पहली कड़ी बताया जा रहा है। फिल्म में पौराणिक कथा, फैंटेसी और एक्शन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। कहानी के केंद्र में धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष को आधुनिक सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।
    किरण अब्बावरम ने फिल्म को लेकर कहा कि ‘इंद्रपुत्र’ उनके अब तक के काम से पूरी तरह अलग है। किरदार के लिए उन्हें भावनात्मक गहराई के साथ शारीरिक बदलाव पर भी काम करना होगा। वहीं निर्देशक श्रीकांत पुप्पला का कहना है कि उनका लक्ष्य भारतीय पौराणिक विरासत को ऐसे भव्य स्तर पर प्रस्तुत करना है, जो दर्शकों को विजुअली शानदार होने के साथ भावनात्मक रूप से भी जोड़ सके।

    फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा कर रहे हैं, जबकि कीर्तन सह-निर्माता हैं। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट, तकनीकी टीम और रिलीज डेट का खुलासा आने वाले समय में किया जाएगा।

    उधर, नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ भी दो भागों में बड़े स्तर पर तैयार की जा रही है। ऐसे में पौराणिक फिल्मों के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है। अब देखना होगा कि ‘इंद्रपुत्र’ दर्शकों के बीच कितना बड़ा प्रभाव छोड़ पाती है।

    Post Views: 115

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleग्रह-नक्षत्रों के संयोग से खुलेगी तरक्की की राह, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल…
    Next Article मुख्यमंत्री ने कुनकुरी में स्व ज्ञानचंद जैन के निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की..
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में…

    August 11, 2026

    मुख्यमंत्री शसाय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…

    August 11, 2026

    मुख्यमंत्री ने कुनकुरी में स्व ज्ञानचंद जैन के निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की..

    August 11, 2026

    ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से खुलेगी तरक्की की राह, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल…

    August 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • युवाओं का हित सर्वोपरि मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में…
    • मुख्यमंत्री शसाय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…
    • मुख्यमंत्री ने कुनकुरी में स्व ज्ञानचंद जैन के निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की..
    • रामायणम् पार्ट-2 को टक्कर देने आ रही ‘इंद्रपुत्र’ पौराणिक कहानी में इनका दिखेगा अब तक का सबसे दमदार अवतार…
    • ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से खुलेगी तरक्की की राह, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?