नई दिल्ली:– देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 67 जवानों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है। इनमें 20 जवानों को वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए वीरता पदक प्रदान किए गए हैं।
BSF के अनुसार, कांकेर में चलाए गए इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की थी। ऑपरेशन में 29 नक्सली मारे गए थे, जबकि मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया था।
इस अभियान में जवानों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उनके इसी शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।
इसके अलावा BSF के अन्य जवानों को भी देश की सुरक्षा और सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मिले ये सम्मान जवानों के साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
