Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में फहराएंगे तिरंगा…
    छत्तीसगढ

    CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में फहराएंगे तिरंगा…

    By Tv36 HindustanAugust 15, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :- 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 15 अगस्त के मौके पर प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है।

    मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि स्वतंत्रता का यह पावन पर्व देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ‘जय हिंद, जय छत्तीसगढ़’ का संदेश दिया।

    पुलिस परेड ग्राउंड में होगा राज्य स्तरीय समारोह
    राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय यहां तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वह प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

    मुख्यमंत्री अपने संबोधन में प्रदेश के विकास, सरकार की उपलब्धियों और आने वाले समय की योजनाओं को लेकर भी अपनी बात रख सकते हैं। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी रहेगी।
    राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह करेंगे ध्वजारोहण
    राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।

    वहीं बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

    मंत्रियों को इन जिलों की जिम्मेदारी
    सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ध्वजारोहण करेंगे।

    इसके अलावा रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि होंगे।

    सांसद भी संभालेंगे जिला मुख्यालयों की जिम्मेदारी
    बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में संतोष पांडेय, कोंडागांव में भोजराज नाग, बलरामपुर में चिंतामणि महाराज और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया ध्वजारोहण करेंगे।

    वहीं गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि होंगी।

    इन जिलों में विधायक करेंगे ध्वजारोहण
    कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैयालाल राजवाड़े और नारायणपुर में लता उसेंडी को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।

    स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रदेश में उत्साह
    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों और प्रमुख स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न आयोजनों के जरिए स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और उनके बलिदान को याद किया जाएगा।

    राजधानी रायपुर में होने वाला राज्य स्तरीय समारोह इस पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तिरंगा फहराकर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

    Post Views: 135

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमोपका पुलिस चौकी से निकली तिरंगा यात्रा,भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र…
    Next Article वीरों के बलिदान और देशभक्ति के जज्बे से भरी ये 10 फिल्में, कर देंगी रोंगटे खड़े…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आज का राशिफल मेष से मीन तक जानें किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान…

    August 15, 2026

    महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से ये बोले प्रधानमंत्री मोदी…

    August 15, 2026

    वीरों के बलिदान और देशभक्ति के जज्बे से भरी ये 10 फिल्में, कर देंगी रोंगटे खड़े…

    August 15, 2026

    मोपका पुलिस चौकी से निकली तिरंगा यात्रा,भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र…

    August 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज का राशिफल मेष से मीन तक जानें किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान…
    • महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से ये बोले प्रधानमंत्री मोदी…
    • वीरों के बलिदान और देशभक्ति के जज्बे से भरी ये 10 फिल्में, कर देंगी रोंगटे खड़े…
    • CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में फहराएंगे तिरंगा…
    • मोपका पुलिस चौकी से निकली तिरंगा यात्रा,भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?