Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रक्षाबंधन से पहले बहनों को सौगात, अगले सप्ताह से यहां से चलेंगी तीन इंटरसिटी…
    समाचार

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को सौगात, अगले सप्ताह से यहां से चलेंगी तीन इंटरसिटी…

    By Tv36 HindustanAugust 16, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मदन महल रेलवे स्टेशन से अगले सप्ताह तीन इंटरसिटी ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
    मदन महल तक विस्तार देने की स्वीकृति
    रक्षाबंधन से पहले यात्रियों को रीवा, अंबिकापुर और सिंगरौली के लिए इंटरसिटी ट्रेन की सुविधा मदन महल स्टेशन से मिलने लगेगी। रेलवे बोर्ड ने मुख्य स्टेशन (जबलपुर जंक्शन) से संचालित इन तीनों इंटरसिटी ट्रेनों को मदन महल तक विस्तार देने की स्वीकृति दी है। यात्री सुविधाओं के विस्तार के बाद अब इन ट्रेनों का प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन मदन महल होगा।
    तीन और ट्रेनों के जुड़ने से शहर की बड़ी आबादी को राहत
    वर्तमान में मदन महल से जबलपुर-रानी कमलापति के बीच चलने वाली जनशताब्दी ही ऐसी ट्रेन है, जिसका संचालन मदन महल से शुरू होकर यहीं समाप्त होता है। तीन और ट्रेनों के जुड़ने से शहर की बड़ी आबादी को रीवा, अंबिकापुर और सिंगरौली की ट्रेन पकड़ने के लिए जबलपुर मुख्य स्टेशन तक नहीं जाना पड़ेगा।
    इस समय होगा मदन महल में आगमन और प्रस्थान
    रीवा इंटरसिटी : गाड़ी संख्या 22190 रीवा-मदन महल एक्सप्रेस सुबह 5.45 बजे रीवा से चलकर सुबह 9.46 बजे जबलपुर और सुबह 10.07 बजे मदन महल पहुंचेगी। वापसी में 22189 मदन महल-रीवा एक्सप्रेस शाम 5 बजे मदन महल से रवाना होकर 5.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

    अंबिकापुर इंटरसिटी : गाड़ी संख्या 11266 अंबिकापुर-मदन महल एक्सप्रेस सुबह 6.15 बजे अंबिकापुर से चलकर दाेपहर 2.55 बजे जबलपुर और 3.20 बजे मदन महल पहुंचेगी। वापसी में 11265 मदन महल-अंबिकापुर दोपहर 12.25 बजे मदन महल से रवाना होगी।

    सिंगरौली इंटरसिटी : गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-मदन महल एक्सप्रेस सुबह 4.40 बजे सिंगरौली से चलकर सुबह 11.25 बजे जबलपुर और दोपहर 12.05 बजे मदन महल पहुंचेगी। वापसी में 11651 मदन महल-सिंगरौली शाम 4.05 बजे मदन महल से रवाना होगी।

    मुख्य स्टेशन पर घटेगा दबाव
    तीनों ट्रेनों के मदन महल तक विस्तार से मुख्य स्टेशन पर प्लेटफार्म का दबाव कम होगा। अभी रैक को अगले फेरे तक प्लेटफार्म पर खड़ा करना पड़ता है, जिससे अन्य ट्रेनों के संचालन में परेशानी होती है।

    Post Views: 150

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleझीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि…
    Next Article घर में बढ़ गया है कलह-क्लेश और परेशानी बैडलक दूर कर पॉजिटिविटी बढ़ाएंगे फेंगशुई के ये 5 उपाय…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    भौं की बनावट से पहचानें इंसान का नेचर, मोटी भौं, जुड़ी भौं और पतली भौं का ये होता है मतलब…

    August 16, 2026

    घर में बढ़ गया है कलह-क्लेश और परेशानी बैडलक दूर कर पॉजिटिविटी बढ़ाएंगे फेंगशुई के ये 5 उपाय…

    August 16, 2026

    झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि…

    August 16, 2026

    सिंधी काउंसिल ने मनाया 80 वा स्वतंत्रता दिवस दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया…

    August 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भौं की बनावट से पहचानें इंसान का नेचर, मोटी भौं, जुड़ी भौं और पतली भौं का ये होता है मतलब…
    • घर में बढ़ गया है कलह-क्लेश और परेशानी बैडलक दूर कर पॉजिटिविटी बढ़ाएंगे फेंगशुई के ये 5 उपाय…
    • रक्षाबंधन से पहले बहनों को सौगात, अगले सप्ताह से यहां से चलेंगी तीन इंटरसिटी…
    • झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि…
    • सिंधी काउंसिल ने मनाया 80 वा स्वतंत्रता दिवस दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?