नई दिल्ली:– मुख्य द्वार को साफ रखें
फेंगशुई में मुख्य द्वार को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यहीं से ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। द्वार हमेशा साफ-सुथरा रखें। मेन गेट की जर्जर हालत या टूटी नेम प्लेट ना होने दें। दरवाजे पर फालतू का सामान ना रखें। साफ और खुला द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। इससे घर में लड़ाई-झगड़े की संभावना कम होती है और माहौल हल्का बना रहता है। मेन गेट की नियमित सफाई भी बहुत जरूरी है।
घर में रखें गुड लक बढ़ाने वाली चीजें
कलह कम करने के लिए घर में कछुए की मूर्ति रख सकते हैं। कपूर जलाने से भी नकारात्मकता दूर होती है। फेंगशुई के अनुसार, खुशबूदार मोमबत्तियां, फूल और क्रिस्टल बॉल माहौल को शांत बनाते हैं। ये वस्तुएं घर की ऊर्जा को संतुलित करती हैं।
इन चीजों को तुरंत हटा दें
नल से टपकता पानी, टूटी घड़ी, टूटे बर्तन, खराब आइना, पुराने जूते या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं। इन्हें तुरंत ठीक करवाएं या हटा दें। घर में कबाड़ इकट्ठा ना होने दें। साफ-सुथरा घर सकारात्मक प्रवाह को बनाए रखता है। वहीं अव्यवस्थित चीजें झगड़े और परेशानियों को आमंत्रित करती हैं। ऐसे में नियमित जांच करके अनावश्यक चीजें निकालते रहने से घर का माहौल ठीक रहता है।
टॉयलेट संबंधी सावधानियां
टॉयलेट का दरवाजा हमेशा बंद रखें। वहां रोशनदान होना चाहिए, जो बाहर की ओर खुलता हो। बाथरूम में कांच या चीनी मिट्टी की कटोरी में साबुत नमक रखें और समय-समय पर बदलते रहें। नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोखता है। टॉयलेट की सफाई का खास ध्यान रखें। बाथरूम के ये छोटे उपाय घर में फैलने वाली नकारात्मकता को रोकते हैं और शांति बनाए रखते हैं।
टूटे शीशे और कबाड़ से बचें
घर में टूटा शीशा कभी ना रखें। टूटे शीशे में मुंह देखना अशुभ माना जाता है। ऐसे शीशे या कांच को तुरंत हटा दें। इससे आसपास नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। फेंगशुई के अनुसार, घर की नियमित सफाई और चीजों को व्यवस्थित रखने से बैडलक का प्रभाव कम होता है।
सोने के स्थान का ध्यान रखें
रात में सिरहाने, तकिए या पलंग के नीचे कोई वस्तु रखकर ना सोएं। इससे नींद और एकाग्रता प्रभावित होती है। बिस्तर की तरफ घड़ी, फोन या दवाइयां ना रखें। ये चीजें भाग्य और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती हैं। सोने का स्थान साफ और हल्का रखें। अच्छी नींद से मन शांत रहता है और घर का माहौल सुधरता है।
पौधों से बढ़ाएं सकारात्मकता
मनी प्लांट, जेड प्लांट और बैम्बू जैसे पौधे घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है। ये पौधे ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। उन्हें सही जगह और देखभाल के साथ रखें। पौधों की हरियाली मन को हल्का करती है। कलह वाले माहौल में पौधे शांति का संचार करते हैं और घर की ऊर्जा को संतुलित रखते हैं।
