छत्तीसगढ़:- वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 9 आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इन अधिकारियों का ट्रांसफर कर नई जिम्मेदारी दी गई है. इस बदलाव के बाद टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क और अलग-अलग वन मंडलों में अफसरों की जिम्मेदारी बदली है. विभाग के इस आदेश के बाद वन महकमें में काफी हलचल देखने को मिल रही है. कई अहम वन इलाकों में नए अधिकारियों के हाथ में कमान सौंपी गई है.
वहीं विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि तबादले के बाद सभी अधिकारी अपनी नई पोस्टिंग वाली जगह पर आगामी आदेश तक कमान संभालेंगे. माना जा रहा है कि इस फेरबदल से वन क्षेत्रों के कामकाज और निगरानी व्यवस्था पर काफी बदलाव देखने को मिलेगा. जंगलों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय स्तर पर होने वाले कामों की जिम्मेदारी अब नए अधिकारियों के पास रहेगी.
इन अधिकारियों के तबादले
- सौरभ सिंह ठाकुर को उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई.
- दिनेश कुमार पटेल को उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व बनाया गया.
- गणेश यू.आर. अब वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल, बिलासपुर होंगे.
- अभिनव कुमार को उप वन संरक्षक, मोहला की जिम्मेदारी सौंपी गई.
- एस. नवीन कुमार को उप वन संरक्षक, पश्चिम भानुप्रतापपुर बनाया गया.
- गौतम पादीभर को कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का संचालक नियुक्त किया गया.
- श्वेता कम्बोज को उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी मिली.
- सुमेध संजय सुरवणे को उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व बनाया गया.
- तन्मय कौशिक को उप वन संरक्षक, मुंगेली की जिम्मेदारी सौंपी गई.
