नई दिल्ली:– देश के कुछ राज्यों में जहां लोग उमस और गर्मी से त्रस्त है, वहीं मौसम विभाग ने इस बीच एक और नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आज यानी 23 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों के लिए एक बार फिर से आंधी-बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से भारी बारिश- आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है।वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों के लिए भी खास चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इसलिए यात्रा की प्लानिंग से पहले एक बार मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए
देश के 18 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 23 अगस्त को यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मेघालय, केरल और असम में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी भारत के राज्यों में कई स्थानों पर बिजली और वज्रपात गिरने की भी आशंका है। अधिकांश इलाकों में हवा की स्पीड 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (23 अगस्त- बारिश की चेतावनी): दिल्ली में आज यानी 23 अगस्त को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लेकिन दिन में भीषण गर्मी और उमस परेशान करने वाली है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, दिल्ली में आज 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
यूपी (23 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): नोएडा, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, फतेहपुर, प्रयागराज और गोरखपुर में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, लखनऊ में आज यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार (23 अगस्त-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, बक्सर, सिवान, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, पू्र्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में आज यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (23 अगस्त- भारी बारिश-आंधी की संभावना): हजारीबाग, रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं, इस बारिश के चलते 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, रांची में आज यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (23-24 अगस्त- बारिश का येलो अलर्ट): बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, हरिद्वार. पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। वहीं, देहरादून में 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश (23 अगस्त- बारिश-आंधी की चेतावनी): शिमला, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, सोलन और चंबा में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, मनाली में 23 अगस्त का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर(23 अगस्त-बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, जम्मू, डोडा और किश्तवार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, श्री नगर में आज यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (23 अगस्त- बारिश का येलो अलर्ट): गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट, रूपनगर, सासनगर, बठिंडा, मुक्तसर, मनसा और कपूरथला में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।
राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (23 अगस्त- बारिश की चेतावनी): भरतपुर, करौली, धौलपुर, उदयपुर और दौसा में बारिश-आंधी की प्रबस संभावना है। वहीं, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर में लू वाली हवा लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। इसके अलावा जयपुर में आज यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (23-24 अगस्त- तेज बारिश- हवा का अलर्ट): शहडोल, शिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सतना, अनूपपुर, मांडला और डिंडोरी में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
