छत्तीसगढ़:– ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल के अंतर्गत पुरी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच एवं छह पर उन्नयन कार्य किया जाना है। अधोसंरचना विकास से जुड़े इस कार्य के कारण रायपुर रेल मंडल से होकर पुरी आने-जाने वाली प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के बेहतर परिचालन को ध्यान में रखते हुए छह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को निर्धारित पुरी स्टेशन के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन पर ही समाप्त किया जाएगा। वापसी में इन्हीं ट्रेनों को मालतीपाटपुर से रवाना किया जाएगा। आपको बता दें कि मालतीपाटपुर से पुरी की दूरी लगभग 7 किलोमीटर है।
मालतीपाटपुर में समाप्त होने वाली ट्रेनें
12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक सुबह 6:25 बजे मालतीपाटपुर में समाप्त होगी। 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस 26 अगस्त से 14 अक्टूबर तक शाम 6:30 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी। 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक सुबह 9:30 बजे यहां समाप्त होगी।
इसी तरह 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस 25 अगस्त से 13 अक्टूबर तक सुबह 9:40 बजे, 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस 28 अगस्त से 17 अक्टूबर तक सुबह 7:50 बजे और 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस 30 अगस्त से 19 अक्टूबर तक दोपहर 2:25 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी।
मालतीपाटपुर से रवाना होंगी ट्रेनें
12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक रात 9:50 बजे मालतीपाटपुर से चलेगी। 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस 27 अगस्त से 15 अक्टूबर तक रात 12:40 बजे और 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस 30 अगस्त से 18 अक्टूबर तक रात 12:40 बजे रवाना होगी।
20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 26 अगस्त से 14 अक्टूबर तक सुबह 6:50 बजे, 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक सुबह 11:25 बजे तथा 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस 31 अगस्त से 19 अक्टूबर तक शाम 7:55 बजे मालतीपाटपुर से चलेगी। यात्रियों को यात्रा से पहले संशोधित परिचालन समय की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
