नई दिल्ली:– 28 अगस्त को दिन भर रहेगा राखी बांधने का मुहूर्त, नोट करें पूर्णिमा तिथि के आरंभ व समापन का समय
रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम का पर्व है। इन दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और अपने भाइयों की दीर्घायु सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। साथ भाई अपनी बहनों को सदैव उनकी रक्षा का वचन देते हैं। वास्तुविद् एवं ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे ने बताया कि भाई-बहनों का पवित्र पर्व पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन का मुहूर्त बेहद विशेष है। ऐसा मुहूर्त कई वर्षों बाद आया है।
28 अगस्त, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 27 अगस्त को दिन 8 बजकर 17 मिनट से।
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 28 अगस्त को प्रातः 9 बजकर 32 मिनट तक।
वर्षों बाद बन रहा है ऐसा शुभ योग
इस बार रक्षाबंधन का पर्व बेहद विशेष है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वर्ष रक्षाबंधन पर महालक्ष्मी योग, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग, सुकर्मा योग, सौभाग्य योग का शुभ संयोग के साथ ही शुक्रवारी पूर्णिमा, कुम्भ का चंद्रमा, शतभिषा नक्षत्र और सुकर्मा योग बन रहा है। इस संयोग को कृषि क्षेत्र के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है।
ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे के अनुसार रक्षाबंधन का ऐसा शुभ योग वर्षों बाद बन रहा है। यही नहीं, इस बार भद्रा और ग्रहण का साया भी पर्व पर नहीं पड़ेगा। भद्रा का अशुभ प्रभाव भी मान्य नहीं होगा।
भद्रा इस बार रक्षाबंधन पर्व के 1 दिन पूर्व रात्रि में ही समाप्त हो जाएगी। रक्षाबंधन पर पूरे दिन भर मुहूर्त इस वर्ष मिल रहा है, जहाँ ना भद्रा का साया रहेगा ना मुहूर्त की समस्या दिन भर राखी का मुहूर्त रहेगा।
28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व उदया पूर्णिमा तिथि में मनाया जाएगा, अतः किसी भी प्रकार के भ्रम से बचें।
