नई दिल्ली:– सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। असम बाढ़ और नदी कटाव प्रबंधन एजेंसी (FREMAA) ने संविदा के आधार पर IT असिस्टेंट, अकाउंट्स असिस्टेंट और फील्ड असिस्टेंट समेत कुल 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 6 सितंबर 2026 तक ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार ₹25,000 से ₹40,000 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।
FREMAA में 12 पदों पर निकली भर्ती
एफआरईएमएए की ओर से जारी रिक्तियों में आईटी असिस्टेंट का 1, अकाउंट्स असिस्टेंट के 2 और फील्ड असिस्टेंट्स के 9 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
IT असिस्टेंट पद के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?
आईटी असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, जियो-इन्फॉर्मेटिक्स या संबंधित विषय में बीटेक या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।
वहीं इसके अलावा अभ्यर्थी को एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल और एमएस पॉवरपॉइंट का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। साथ ही प्रभावी कम्युनिकेशन स्किल्स, बेहतर इंटरपर्सनल क्षमता और टीम के साथ काम करने का अनुभव या योग्यता भी आवश्यक है।
अकाउंट्स असिस्टेंट के लिए शैक्षणिक योग्यता?
अकाउंट्स असिस्टेंट के लिए कॉमर्स/फाइनेंस में ग्रेजुएट डिग्री, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स या उसके बराबर सीजीपीए हो कंप्यूटर की अच्छी जानकारी और अच्छे इंटरपर्सनल और कम्युनिकेशन स्किल्स के साथ ही टीम में प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता होनी चाहिए।
वहीं फील्ड असिस्टेंट्स के लिए किसी भी विषय में कुल 55 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट डिग्री; एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल और एमएस पॉवरपॉइंट में दक्षता हिंदी -अंग्रेजी और असमिया भाषाओं में अच्छी पकड़; अंग्रेजी में अच्छी रिपोर्ट-लेखन क्षमता और अच्छे इंटरपर्सनल और कम्युनिकेशन स्किल्स तथा टीम में प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता होनी चाहिए।
40,000 तक मिलेगी मासिक सैलरी
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 25,000 से 40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
उम्मीदवारों के लिए विशेष सूचना
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एफआरईएमएए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पदों के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय समय सीमा के अंदर मेल कर दें।
