Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 183 वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित..
    समाचार

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 183 वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित..

    By Tv36 HindustanSeptember 5, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:–शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हुआ सम्मान, अतिथियों ने शिक्षकों को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार

    शिक्षक दिवस के अवसर पर फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटीज, छत्तीसगढ़ एवं अशासकीय प्राचार्य मंच, रायपुर नगर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रंग मंदिर प्रेक्षागृह, गांधी चौक, रायपुर में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह वर्ष 2026-27 का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से आए 183 वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पण और सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गणेश शंकर मिश्रा, उपाध्यक्ष, राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ शासन रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता श्री सत्यनारायण शर्मा, संरक्षक एवं पूर्व मंत्री, मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ शासन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कांति लाल जैन, प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ तथा श्री राजेश कुमार राजपूत, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर उपस्थित रहे।

    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करता है और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा देता है। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है और शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान एवं शिक्षा की परंपरा का सम्मान है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि शिक्षकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में समर्पित किया है। उनके परिश्रम और योगदान का प्रभाव केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उससे समाज और राष्ट्र का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना केवल किसी एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा जगत और समाज का सम्मान है।

    विशिष्ट अतिथियों ने भी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के शिक्षकों के समर्पण, अनुशासन और सेवाभाव की प्रशंसा की। इस अवसर पर सम्मानित शिक्षकों के बीच उत्साह और भावुकता का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने आयोजन को अपने सेवाकाल और योगदान के प्रति सम्मान की सकारात्मक पहल बताते हुए आयोजक संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    समारोह के सफल आयोजन में फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटीज, छत्तीसगढ़ तथा अशासकीय प्राचार्य मंच, रायपुर के पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में डा. सुरेश शुक्ला, अशोक पटेल, आर.के. तिवारी, व्ही.के. मिश्रा, अरविंद शर्मा, कुसुम त्रिपाठी, मंजरी बख्शी, शीबा चन्दोक, रेनू हैगर, दिनेश गोयल, राजेश साहू सहित फेडरेशन एवं अशासकीय प्राचार्य मंच के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

    फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटीज, छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षण संस्थाओं के हित में भविष्य में भी इस तरह के रचनात्मक, प्रेरणादायी और सम्मानजनक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

    Post Views: 185

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…

    September 5, 2026

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे’…

    September 5, 2026

    मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…

    September 5, 2026

    13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, इस स्पीच को भी किया याद …

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 183 वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित..
    • सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे’…
    • मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…
    • 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, इस स्पीच को भी किया याद …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?