नई दिल्ली:– वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। रसोई घर में सुख-समृद्धि का केंद्र मानी जाती है। इसलिए वास्तु शास्त्र में रसोई के लिए कई उपाय बताए गए हैं। रसोई में रखी कुछ जरूरी चीजों को कभी भी पूरी तरह खत्म नहीं होने देना चाहिए।
कहा जाता है कि खाली डिब्बे नकारात्मकता को खींचते हैं। जानिए ऐसी 5 जरूरी चीजों के बारे में, जिन्हें रसोई में पूरी तरह खत्म होने से पहले ही भर देना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का निवास होता है।
आटा
रसोई में रखा आटे का डिब्बा कभी पूरी तरह खाली नहीं होनी चाहिए। अगर आटे का डिब्बा पूरी तरह खाली हो जाए तो परिवार के मान-सम्मान में कमी आ सकती है और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। परिवार में समृद्धि बनाए रखने के लिए आटा खत्म होने से पहले ही डिब्बे में नया आटा भर देना चाहिए।
हल्दी
हल्दी का संबंध गुरु ग्रह यानी बृहस्पति से माना जाता है, जिन्हें सौभाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में रसोई में हल्दी का पूरी तरह खत्म हो जाना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता के अनुसार इससे शुभ कार्यों में बाधाएं आती हैं और व्यक्ति के करियर में भी रुकावटें आ सकती है। इसलिए डिब्बे में थोड़ी हल्दी बची हो, तभी नई हल्दी खरीदकर रख दी जानी चाहिए।
घी या खाने का तेल
रसोई के वास्तु शास्त्र में घी या खाने के तेल की कमी को समृद्धि में कमी से जोड़कर देखा जाता है। घी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर घर में घी या तेल पूरी तरह खत्म हो जाए तो यह आर्थिक समस्या पैदा कर सकती है और घर में दरिद्रता को निमंत्रण देती है। इसलिए घी या खाना पकाने का तेल पूरी तरह खत्म होने से पहले ही उसका डिब्बा दोबारा भर देना चाहिए।
नमक
नमक का संबंध राहु और केतु ग्रहों से होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर रसोई में नमक का डिब्बा पूरी तरह खाली हो जाए तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। इससे काम में रूकावटें पैदा होता हैं। इसके अलावा, किसी से नमक उधार लेना भी शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है।
चावल
चावल का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है और शुक्र ग्रह जीवन में सुख-सुविधा, विलासिता और भौतिक सुखों का कारक होता है। अगर रसोई में चावल का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो जाए तो इससे शुक्र दोष होता है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार चावल के डिब्बे को कभी भी पूरी तरह खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
