छत्तीसगढ़:– माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 13 सितम्बर 2026 (रविवार) को जिला बेमेतरा के प्रवास पर रहेंगे।
जारी अधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जी प्रातः 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर 11:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा बेमेतरा के लिए रवाना हुए
दोपहर 12:10 बजे शासकीय पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय परिसर बेमेतरा हेलीपेड पर आगमन हुआ। वहां से कार द्वारा 12:20 बजे बेसिक स्कूल मैदान, बेमेतरा पहुंचें
बेसिक स्कूल मैदान में दोपहर 12:20 बजे से 02:00 बजे तक आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन/शिलान्यास एवं शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में शामिल हुए इस दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा जिले को लगभग 183.36 करोड़ रुपये लागत के 30 विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी तथा आमसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री जी दोपहर बेसिक स्कूल मैदान से हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे और हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना हुए 02:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचे जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
