Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित…
    छत्तीसगढ

    प्रदेश में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित…

    By Tv36 HindustanSeptember 14, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– पौने आठ लाख के करीब दिव्यांगों के लिए ये खबर बेहद अहम है कि राज्य सरकार ने उनके लिए सरकारी नौकरियों में पदों की पहचान कर ली है, यानी पद चिन्हांकित किए हैं। साथ ही अब ब्लाइंड (नेत्रहीन) दिव्यांग भी प्रथम और द्वित्तीय श्रेणी के अफसर तथा कर्मी बन सकेंगे। राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने विशेषज्ञ समिति की अनुशंसा के आधार पर यह निर्णय लिया है। अलग-अलग श्रेणी के दिव्यांगों के लिए अलग-अलग पद तय किए गए हैं।

    छत्तीसगढ़ सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए सरकारी नौकरियों में चिन्हित – पदों की संशोधित सूची जारी की है। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों को दिव्यांगता की अलग-अलग श्रेणियों के लिए चिन्हित किया गया है। यह सूची उन दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। अब उन्हें केवल पद का नाम नहीं, बल्कि उसके सामने दर्ज दिव्यांगता कोड और कार्य की प्रकृति भी देखनी होगी।
    पदोन्नति में भी मिलेगा लाभ
    एक महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है। यदि किसी पद का पोषक वर्ग यानी फीडर कैडर दिव्यांगजनों के लिए चिन्हित है तो उससे संबंधित पदोन्नति वाला पद भी उसी के अनुसार स्वतः चिन्हित माना जाएगा। इसका मतलब है कि चिह्नांकन केवल सीधी भर्ती तक सीमित नहीं रहेगा। संबंधित पदोन्नति वाले पदों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।

    मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद होगी नियुक्ति
    किसी भी चिन्हित पद पर नियुक्ति के समय राज्य मेडिकल बोर्ड द्वारा शारीरिक अक्षमता की जांच और दिव्यांगता प्रमाणपत्र की सत्यता की पुष्टि अनिवार्य होगी। इसके बाद संबंधित विभाग अभ्यर्थी की पद के लिए उपयुक्तता का परीक्षण करेगा। सीधी भर्ती में आरक्षण का लाभ सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी दिव्यांगता प्रमाणपत्र रखने वाले बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्ति को ही दिया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार के समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश लागू होंगे।
    इससे पहले समाज कल्याण विभाग द्वारा 25 सितंबर 2014 को इस संबंध में जारी अधिसूचना को अधिक्रमित कर दिया गया है। दिव्यांगजनों के लिए चिन्हित पदों की संशोधित सूची जारी की है। जिन विभागों के नए या संशोधित पदों का चिह्नांकन इस अधिसूचना में शामिल नहीं है, लेकिन वे 25 फरवरी 2026 की पूर्व अधिसूचना में शामिल हैं, उनके संबंध में पहले की सूची यथावत रहेगी।

    Post Views: 165

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा पढें पूरी खबर…
    Next Article प्रदेश के इस सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान; कलेक्टर से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इस कैंप में जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी…

    September 14, 2026

    महिला टी-20 एशिया कप 2026 की चौंपियन बनी भारतीय टीम, वित्त मंत्री ने दी बधाई…

    September 14, 2026

    भारत-चीन रिश्तों में नरमी के बीच बड़ा अपडेट, LAC पर PLA की तैनाती घटी 10 ब्रिगेड तक आई सेना…

    September 14, 2026

    प्रदेश के इस सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान; कलेक्टर से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए…

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस कैंप में जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी…
    • महिला टी-20 एशिया कप 2026 की चौंपियन बनी भारतीय टीम, वित्त मंत्री ने दी बधाई…
    • भारत-चीन रिश्तों में नरमी के बीच बड़ा अपडेट, LAC पर PLA की तैनाती घटी 10 ब्रिगेड तक आई सेना…
    • प्रदेश के इस सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान; कलेक्टर से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए…
    • प्रदेश में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?