नई दिल्ली:– आज प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर पूरे देश में ‘सेवा पखवाड़ा’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाया जाएगा, जिसके तहत रक्तदान शिविर, दीप प्रज्वलन और जन-कल्याण के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस बीच, अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के लाखों लाभार्थी ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताने के लिए 17 सितंबर को अपने घरों में ठीक वैसे ही दीया जलाएंगे, जैसे दिवाली पर जलाया जाता है।
