छत्तीसगढ़:- राष्ट्रीय पोषण माह में हमें अपने खान-पान पर ध्यान देने और स्वस्थ भोजन को अपनी रोज की आदत बनाने का संदेश देता हैं। स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हमारी थाली में अलग-अलग खाद्य पदार्थ सही मात्रा में शामि हो।
हमारे रोज के भोजन में दालें, अनाज, म मिलेट्स जैसे बाजय ज्वार और शागी, हरी सब्जियां, मौसमी फल, दूध-दही और पर्याप्त पानी को शामिल करना चाहिए। दालें और अन्य प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शरीर की वृद्धि और मजबूती के लिए जरूरी है, वहीं मिलेट्स हमारे पारंपरिक और पौष्टिक अनाज है।
पौष्टिक भोजन का मतलब हमेशा महंगा भोजन नहीं होता। हमारे घर में आसानी से मिलने वाले स्थानीय और मौसमी खाध पदार्थ भी से अच्छा पोषण दे सकते हैं।
इस पोषण माह में आइए हम अपनी थाली को विविध, संतुलित और पौष्टिक बनाने का संकल्प लें और अपने परिवार को भी सही खाना खान-पान के लिए प्रेरित करें।
“थाली में विविधता लाएं, पोषण को अपनी आदत बनाएं।”
