Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर अकाउंट में पहुंचा ब्याज का पैसा
    गैजेट

    PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर अकाउंट में पहुंचा ब्याज का पैसा

    By Tv 36 HindustanNovember 29, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत सरकार ने वित्त-वर्ष 2020-21 के लिए PF का ब्याज खाताधारकों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बताया कि कुल 21.38 करोड़ खातों में ब्याज का पैसा ट्रांसफर हो चुका है. सोमवार को EPFO ने एक ट्वीट के जरिये बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 21.38 करोड़ खातों में सालाना 8.50 फीसदी के हिसाब से ब्याज ट्रांसफर कर दिया गया है.

    आपके PF खाते में भी आ चुका होगा, अगर अभी तक आपको SMS नहीं आया है तो आप घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं. EPFO ने इस बार पीएफ अमाउंट पर 8.5 फीसद ब्‍याज दिया है. आप खुद घर बैठे चेक कर सकते हैं कि आपको ब्याज में कितनी रकम मिली है. आप केवल PF खाते के साथ लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से PF ब्याज पता कर सकते हैं.

    मैसेज के जरिये पता करें पीएफ अमाउंट

    SMS के जरिये भी PF बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए EPFO ने नंबर जारी किया है. इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर SMS भेजना होगा. जैसे ही आप SMS करेंगे, वैसे ही EPFO आपको आपके पीएफ योगदान और बैलेंस की जानकारी भेज देगा. SMS भेजने का तरीका भी बेहद आसान है.

    इसके लिए आपको ‘EPFOHO UAN’ लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा. यह सुविधा 10 भाषाओं अंग्रेजी, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल, मलयालम और बांग्ला में उपलब्ध है. इस जानकारी के लिए आपका UAN, पैन और आधार लिंक होना जरूरी है.

    मिस्ड कॉल से पता करें पीएफ अमाउंट

    अब आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल पर अपने पीएफ अकाउंट की सारी डिटेल जान सकते हैं. EPFO ने ये (011-22901406) नंबर जारी किया है. आपको सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस पर मिस्ड कॉल देनी होगी. जैसे ही आप इस नंबर पर कॉल करेंगे, कुछ सेकंड रिंग के बाद फोन कट जाएगा और फिर खाते की पूरी जानकारी मैसेज के जरिये पहुंच जाएगी.

    अगर आप मैसेज अंग्रेजी में भेजना चाहते हैं तो आपको EPFOHO UAN ENG लिखना होगा. अंतिम के तीन शब्द (ENG) का मतलब भाषा से है. अगर आप ये तीन शब्द डालेंगे, तो आपको अंग्रेजी में बैलेंस की जानकारी मिलेगी. अगर आप हिंदी (HIN) का कोड डालेंगे, तो आपको हिन्दी में जानकारी मिल जाएगी. ये ध्यान रखिये कि UAN की जगह आपको अपना UAN नंबर नहीं डालना है. इसे सिर्फ UAN लिखकर छोड़ दीजिए.

    उमंग ऐप से भी पता चलेगा पीएफ अमाउंट

    इसके अलावा आप उमंग ऐप के जरिये भी पीएफ खाते में जमा राशि को चेक कर सकते हैं. इसके लिए उमंग ऐप पर मौजूद EPFO सेक्शन में जाएं. Employee Centric Service पर क्लिक करें. View Passbook को चुनें और पासबुक देखने के लिए UAN से लॉग-इन करें. साथ ही आप टोल फ्री नंबर 1800-118-005 पर संपर्क कर सकते हैं.

    EPFO के नियम के मुताबिक फोन कॉल या फिर मैसेज के जरिये उसी उपभोक्ता को जानकारी मिलेगी, जिसका UAN एक्ट‍िव होगा. इसके साथ ही अगर आपका UAN आपके किसी भी बैंक खाते, आधार और पैन से जुड़ा हुआ है, तो आप अपने अंतिम योगदान और खाते की सारी डिटेल ले सकते हैं.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : रेप के आरोपी ने अपने घर मे किया सुसाइड फंदे पर लटकी मिली लाश जांच में जुटी पुलिस…..
    Next Article बड़ी खबर : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने BJP के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    खीरा छीलकर खाना ज्यादा फायदेमंद या बिना छीले जानिए ये सही तरीका…

    May 10, 2026

    अब दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत बिस्वा इस तारीख को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी होंगे शामिल…

    May 10, 2026

    भारी बस्तों से मिलेगी आजादी प्रशासन हुआ सख्त नेशनल बैग पॉलिसी लागू करने के दिए ये सख्त निर्देश…

    May 10, 2026

    रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला, ये सकती है रोमांच में बाधा…

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • खीरा छीलकर खाना ज्यादा फायदेमंद या बिना छीले जानिए ये सही तरीका…
    • अब दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत बिस्वा इस तारीख को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी होंगे शामिल…
    • भारी बस्तों से मिलेगी आजादी प्रशासन हुआ सख्त नेशनल बैग पॉलिसी लागू करने के दिए ये सख्त निर्देश…
    • रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला, ये सकती है रोमांच में बाधा…
    • तमिलनाडु के नए CM बने विजय समारोह में दिखीं इस एक्टर की खास मौजूदगी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?