Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें 2 अक्टूबर से दिवाली तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट….
    समाचार

    अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें 2 अक्टूबर से दिवाली तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट….

    By Tv36 HindustanSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- अक्टूबर में शेयर बाजार कुल 11 दिन बंद रहेंगे। इनमें 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी शामिल है। बाकी 9 छुट्टियां शनिवार और रविवार की हैं। BSE और NSE हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। कमोडिटी कारोबार का प्लेटफॉर्म MCX भी शनिवार और रविवार को बंद रहता है।

    2 अक्टूबर को पहली छुट्टी
    अक्टूबर में शेयर बाजार की पहली छुट्टी 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के मौके पर होगी। इस दिन BSE के इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, EGR समेत सभी प्रमुख सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा।
    NSE पर भी इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड, म्यूचुअल फंड, करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, EGR और अन्य सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी।

    दशहरे पर 20 अक्टूबर को बाजार बंद
    20 अक्टूबर 2026 को दशहरा है। इस दिन BSE और NSE के ज्यादातर सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा। हालांकि कमोडिटी डेरिवेटिव्स और EGR सेगमेंट में सुबह के सत्र में छुट्टी रहेगी, जबकि शाम का सत्र खुला रहेगा।

    इन दोनों सेगमेंट में शाम का कारोबार 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक जारी रहेगा।

    शनिवार-रविवार की 9 छुट्टियां
    अक्टूबर में 9 दिन बाजार शनिवार और रविवार की वजह से बंद रहेगा। 3 अक्टूबर शनिवार और 4 अक्टूबर रविवार को बाजार बंद रहेगा। इसके बाद 10 और 11 अक्टूबर, 17 और 18 अक्टूबर, 24 और 25 अक्टूबर को भी शनिवार-रविवार के कारण कारोबार नहीं होगा। महीने की आखिरी छुट्टी 31 अक्टूबर शनिवार को होगी।

    इस तरह अक्टूबर में दो त्योहारों की छुट्टी और 9 वीकेंड मिलाकर कुल 11 दिन बाजार बंद रहेगा।

    2026 में आगे कब-कब बंद रहेगा बाजार?
    अक्टूबर के बाद भी इस साल शेयर बाजार में तीन और कारोबारी छुट्टियां रहेंगी। 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा, 24 नवंबर को प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव और 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण बाजार बंद रहेगा।

    दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग कब?
    8 नवंबर 2026 को दिवाली लक्ष्मी पूजन रविवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन सामान्य कारोबार बंद रहेगा, लेकिन शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में घोषित किया जाएगा।

    निवेशकों के लिए बाजार की छुट्टियों की जानकारी पहले से रखना जरूरी है, खासकर अगर किसी सौदे की तारीख या निवेश की योजना तय करनी हो।

    Post Views: 160

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में इन युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चौलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि ज़ारी
    Next Article महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ‘मिर्जापुर 4’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी ने किया बड़ा खुलासा…

    September 27, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ घरेलू हिंसा कानून सिर्फ पति तक सीमित नहीं, जानें पूरा मामला…

    September 27, 2026

    महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी…

    September 27, 2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में इन युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चौलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि ज़ारी

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ‘मिर्जापुर 4’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी ने किया बड़ा खुलासा…
    • High Court’ का बड़ा फैसला’ घरेलू हिंसा कानून सिर्फ पति तक सीमित नहीं, जानें पूरा मामला…
    • महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी…
    • अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें 2 अक्टूबर से दिवाली तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट….
    • सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में इन युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चौलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि ज़ारी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?