Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सुबह उठते ही कॉफी पीने का शौक हैं तो इन 7 गलतियों से बचें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर…
    समाचार

    सुबह उठते ही कॉफी पीने का शौक हैं तो इन 7 गलतियों से बचें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर…

    By Tv36 HindustanOctober 1, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सुबह की नींद खोलने के लिए एक कप गरमागरम कॉफी कई लोगों की सुबह की जरूरत है। घर-ऑफिस का काम हो या दिनभर की थकान, कॉफी कुछ मिनटों में तरोताजा महसूस कराती है। बता दें कि कॉफी पीने में कोई समस्या नहीं है, बल्कि इसे कब, कितनी मात्रा में और किस तरह से पिया जा रहा है, यह इसके असर को अच्छा या खराब कर सकती है।

    अगर आप भी दिन में कई बार कॉफी पीते हैं तो इन आम गलतियों पर नजर डालना जरूरी है।

    खाली पेट कॉफी पीना
    सुबह उठते ही बिना कुछ खाए कॉफी पीना कई लोगों की आदत होती है। इससे पेट में जलन, एसिडिटी या बेचैनी महसूस होती है। अगर आपको खाली पेट कॉफी के बाद प्रॉब्लम होती है, तो इसे नाश्ते के कम से कम 1 घंटे बाद लें।
    कॉफी में ज्यादा चीनी डालना
    कॉफी का स्वाद बढ़ाने के लिए एक के बाद एक चम्मच चीनी डालना धीरे-धीरे रोज की आदत बन जाती है, जो नुकसानदायक हो जाती है। खासकर फ्लेवर्ड कॉफी, सिरप और मीठी कॉफी ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा काफी अधिक होती है।

    शाम को देर से कॉफी पीना
    शाम की थकान दूर करने के लिए कॉफी पीना आसान लगता है, लेकिन कैफीन का असर कई घंटों तक रहता है। अगर आपको रात में नींद आने में परेशानी होती है तो शाम के बाद कॉफी लेने से बचना चाहिए।
    दिन में बार-बार कॉफी पीना
    कॉफी पीने की शुरुआत तो हमेशा एक कप कॉफी से ही होती है और धीरे-धीरे यह कई कप तक पहुंच जाता है। इसलिए कैफीन की कुल मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। ज्यादा कैफीन से कुछ लोगों को घबराहट, बेचैनी, धड़कन तेज महसूस होना या नींद खराब होने जैसी समस्या हो सकती है।

    कॉफी के साथ मीठा स्नैक लेना
    कई बार कॉफी के साथ बिस्किट, कुकीज या केक खाने की आदत बहुत आम है। कभी-कभार कॉफी के साथ कोई स्नैक ले लेना अलग बात है, लेकिन हर बार कॉफी के साथ मीठा या ज्यादा कैलोरी वाला स्नैक लेने से कैलोरी और चीनी का सेवन बढ़ सकता है।

    पानी पीना कम कर देना
    कुछ लोग दिनभर कॉफी, चाय और दूसरी ड्रिंक्स लेते हैं, लेकिन पानी कम पीते हैं। कॉफी को पानी का विकल्प न मानें। पूरे दिन पर्याप्त पानी पीना शरीर की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करता है।

    नींद पूरी न होने पर कॉफी पीना
    रात में नींद पूरी न होने के बाद सुबह की कॉफी आपको कुछ समय के लिए अलर्ट महसूस करा सकती है, लेकिन यह नींद की कमी को पूरी नहीं कर सकती है। अगर रोज थकान रहती है तो सिर्फ कॉफी बढ़ाने के बजाय नींद और उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।
    कॉफी पीने का सही तरीका क्या है?
    कॉफी को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं होती है। अपनी कुल कैफीन मात्रा, सोने का समय और शरीर की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखना ज्यादा जरूरी है। अगर कॉफी पीने की आदत से बार-बार एसिडिटी, बेचैनी, धड़कन तेज होना या नींद खराब होने जैसी परेशानी होती है, तो इसकी मात्रा और समय पर ध्यान दें। साथ ही हर बार दूध और शक्कर वाली कॉफी की बजाय ब्लैक कॉफी पिएं।

    Post Views: 230

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगले 2 से 3 दिनों में मानसून की विदाई, आज इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    अगले 2 से 3 दिनों में मानसून की विदाई, आज इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी…

    October 1, 2026

    डायन भाभी’ बनकर आईं ये एक्टर, ‘नई नवेली’ के ट्रेलर में कॉमेडी, रहस्य और एक्शन का जबरदस्त तड़का…

    October 1, 2026

    अब ये संभालेगा ट्रैफिक भीड़ के हिसाब से खुद बदलेंगे सिग्नल, 1,789 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी…

    October 1, 2026

    आज गुरुवार को गुरु की कृपा से चमक सकता है भाग्य, जानिए किस राशि पर पड़ेगा असर, देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुबह उठते ही कॉफी पीने का शौक हैं तो इन 7 गलतियों से बचें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर…
    • अगले 2 से 3 दिनों में मानसून की विदाई, आज इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी…
    • डायन भाभी’ बनकर आईं ये एक्टर, ‘नई नवेली’ के ट्रेलर में कॉमेडी, रहस्य और एक्शन का जबरदस्त तड़का…
    • अब ये संभालेगा ट्रैफिक भीड़ के हिसाब से खुद बदलेंगे सिग्नल, 1,789 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी…
    • आज गुरुवार को गुरु की कृपा से चमक सकता है भाग्य, जानिए किस राशि पर पड़ेगा असर, देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?