Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ…
    समाचार

    सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ…

    By Tv36 HindustanOctober 5, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ की अवधारणा को साकार करते हुए जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम देवरगांव, मरवाही विकासखंड के ग्राम बंसीताल तथा पेंड्रा विकासखंड के ग्राम अमाडांड क्लस्टर पंचायतों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की पहल की गई।
    अमाडांड हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। विधायक श्री मरपच्ची ने कहा कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं ग्रामीणों के द्वार तक पहुंच रहा है। विभागीय अधिकारी ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और पात्रता के अनुरूप हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर में उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

    विधायक श्री मरपच्ची ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में अपने 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में सेवा, समर्पण और जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
    जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने नशामुक्त भारत, स्वच्छ भारत और विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने में जनभागीदारी का आह्वान किया।

    कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों, उनके निराकरण तथा हितग्राहियों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

    शिविर में कृषि, वन, श्रम, खाद्य सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं, पात्रता और उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाओं के साथ स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से भी ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।

    75 हितग्राहियों को आबादी पट्टा, पांच परिवारों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी
    अमाडांड में आयोजित शिविर में स्वामित्व योजना के तहत आसपास की ग्राम पंचायतों के 75 हितग्राहियों को आबादी पट्टे वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण पूर्ण करने वाले पांच हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण-पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई।
    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरतमंद हितग्राहियों को छड़ी एवं चश्मे प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मातृ एवं शिशु पोषण का संदेश देते हुए पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण टोकरी भेंट की। साथ ही तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया, आवश्यक पात्रता और मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी।

    शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा पैकरा, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    Post Views: 190

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनिजी कॉलोनियों में भूमि आरक्षण से 25,413 आवासों के लिए बिना सरकारी खर्च के उपलब्ध हुई जमीन…
    Next Article CM ने SIR को बताया जरूरी, कहा- भ्रम और अफवाह पर ध्यान न दें, युवा वोटर लिस्ट में नाम जरूर दर्ज कराएं…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं सीएम साय…

    October 5, 2026

    खेल मैदान पर निर्माण 25 वर्षों से दिव्यांग बच्चों के उपयोग में रही जमीन बचाने की गुहार शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार

    October 5, 2026

    सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल प्रदेश में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश…

    October 5, 2026

    नुक्कड़ नाटक से नशामुक्ति, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक…

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं सीएम साय…
    • खेल मैदान पर निर्माण 25 वर्षों से दिव्यांग बच्चों के उपयोग में रही जमीन बचाने की गुहार शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
    • सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल प्रदेश में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश…
    • नुक्कड़ नाटक से नशामुक्ति, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक…
    • बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?