Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » NMDC के CGM पी.के. मजुमदार को मिला CSR Leadership Award-2020
    छत्तीसगढ

    NMDC के CGM पी.के. मजुमदार को मिला CSR Leadership Award-2020

    By Tv 36 HindustanNovember 30, 2021Updated:November 30, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बचेली परियोजना को भी मिले CSR एक्सीलेंस -प्लैटिनम एवं गोल्ड अवार्ड्स

    बचेली, 30 नवंबर। देश की सबसे बड़ी लौह-अयस्क उत्पादक एवं नवरत्न कंपनी, एनएमडीसी लिमिटेड, बचेली को एपेक्स इंडिया फाउंडेशन द्वारा मेटल एंड माइनिंग सेक्टर की एकल श्रेणी में पी.के. मजुमदार, मुख्य महाप्रबंधक, एनएमडीसी बचेली को ‘एपेक्स इंडिया सीएसआर लीडरशिप अवार्ड’ हाल ही में गोवा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया ।
    उपरोक्त कार्यक्रम में ही एपेक्स इंडिया फाउंडेशन द्वारा ‘एपेक्स इंडिया सीएसआर अवार्ड्स’ के तहत एनएमडीसी, बचेली को एजुकेशन सिटी, जवांगा के लिए प्रोजेक्ट ऑफ़ दा डिकेड अवार्ड 2020 अंतर्गत ‘प्लैटिनम अवार्ड’ एवं कोविड के दौरान एनएमडीसी, बचेली द्वारा किये गए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘बेस्ट सीएसआर रेस्पॉन्स टुवर्ड्स कोरोना पेन्डेमिक 2021’ प्रदान किया गया।
    ज्ञात हो कि पिछले 02 वर्ष हम सभी के लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं, मुख्यतः कोरोना महामारी के कारण। एनएमडीसी एक संगठन के रूप में, इस कठिन समय के दौरान एनएमडीसी ने समुदायों को ना सिर्फ स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की, बल्कि निकटवर्ती ग्रामों के ग्रामीणों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के अलावा लग- भग 20,000 प्रोफिलैक्सिस किट, सैनिटाइज़र, मास्क्स और लग- भग 25,000 कोरोना टेस्टिंग भी कीं ।
    यहाँ पर यह उल्लेखनीय है कि एपेक्स इंडिया सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड्स बहुत ही प्रतिष्ठित अवार्ड हैं । क्यूंकि देश की लग भग 1200 जानी मानी पीएसयूस, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं आवेदन करती हैं जिनके आवेदनों की छटनी, प्रेजेंटेशन उपरांत जूरी के अनुभवी सदस्यों द्वारा बहुत ही कम संस्थाओं/ कम्पनियों एवं व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिए जाते हैं ।
    उपरोक्त पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी (संसद सदस्य), माननीय रिटा. मेजर जनरल पी.के. सहगल (भारत के रक्षा विशेषज्ञ और टेडेक्स स्पीकर), माननीय ललित गभाने (भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महानिदेशक और सीईओ) द्वारा उनके करकमलों से प्रदान किए गए।
    लग-भग 200 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, प्राइवेट उद्योग, एनजीओ, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में एनएमडीसी ही एक ऐसी पीएसयू थी जिसे मंच पर आकर उपरोक्त गणमान्य अतिथिओं के समक्ष एनएमडीसी द्वारा सीएसआर अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के विषय में एवं सीएसआर के क्षेत्र में हासिल की गयी उपलब्धिओं के विषय में बताने के अवसर प्रदान किया गया था।

    उपरोक्त गणमान्य अतिथिओं में मौजूद माननीय संसद सदस्य श्री मनोज तिवारी जी ने एनएमडीसी बचेली सीएसआर के द्वारा किये जा रहे सभी कार्यों की सराहना की एवं एनएमडीसी, बचेली के कार्यों को देखने हेतु बचेली आने की इच्छा भी ज़ाहिर की ।
    इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथिओं तथा प्रतिष्ठित संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए उप महाप्रबंधक (सीएसआर एवं सीसी) ने एनएमडीसी, बचेली द्वारा सीएसआर के तहत किये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी । यह पुरस्कार उस काम का प्रमाण है जो एनएमडीसी जरूरतमंद समुदायों के लिए कर रही है ।
    उपरोक्त अवार्ड्स प्राप्ति पर पी.के. मजुमदार ने एनएमडीसी, बचेली के समस्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे उनके परिश्रम का फल बताया एवं यह पुरस्कार परियोजना के सभी कर्मचारियों को डेडिकेट किए।
    श्री मजुमदार जी ने उपरोक्त अवार्ड हेतु कम्पनी के सीएमडी एवं सभी डायरेक्टर्स को उनके सफल नेतृत्व एवं लगातार मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद दिया है।

    Post Views: 0

    Bacheli Cg CGM CSR Leadership Award-2020 NMDC P.K. Majumdar received
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरेत से भरे डंपर ने दो को कुचला मौके पर ही मौत
    Next Article हाथी ने महिला को बेरहमी से कुचला, मौके पर ही मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में जेन-जी पर सरकार का बड़ा फोकस; युवाओं के जरिए नाराज मतदाताओं को साधने की रणनीति तेज…

    October 6, 2026

    प्रदेश में बढ़ी गर्मी, मानसून की विदाई का दौर जारी; अगले दिनों में बारिश के आसार…

    October 6, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , यहां आमने-सामने होंगी दोनों टीमें…

    October 6, 2026

    स्विट्जरलैंड के साथ भारत की बड़ी डील, 5 अहम समझौतों से मजबूत होगी साझेदारी…

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में जेन-जी पर सरकार का बड़ा फोकस; युवाओं के जरिए नाराज मतदाताओं को साधने की रणनीति तेज…
    • प्रदेश में बढ़ी गर्मी, मानसून की विदाई का दौर जारी; अगले दिनों में बारिश के आसार…
    • भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , यहां आमने-सामने होंगी दोनों टीमें…
    • स्विट्जरलैंड के साथ भारत की बड़ी डील, 5 अहम समझौतों से मजबूत होगी साझेदारी…
    • “वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों की अनदेखी 28 वृद्धजनों के लिए बंद रहा सम्मान के मंच का दरवाजा कलेक्टर से शिकायत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?