Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नवरात्रि के 9 दिन के 9 शुभ रंग, पूजा में शामिल कर देवी मां को करें प्रसन्न…
    समाचार

    नवरात्रि के 9 दिन के 9 शुभ रंग, पूजा में शामिल कर देवी मां को करें प्रसन्न…

    By Tv36 HindustanOctober 9, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में घर-घर में मंदिर की सजावट से लेकर पूजन सामग्री और व्रत की बाकी तैयारियां चल रही हैं। इन 9 दिनों में देवी मां के 9 अलग- अलग स्वरूपों की पूजा होगी, जिनके लिए हर दिन का एक रंग शुभ माना गया है। तभी तो ज्यादातर लोग कोशिश करते हैं कि दिन के हिसाब से ही मौचिंग कपड़े पहनकर पूजा में बैठें।
    अगर आप भी इस नवरात्रि हर दिन सही कलर कॉम्बिनेशन के साथ एकदम परफेक्ट और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड हीरोइनों के ट्रेडिशनल लुक्स आपके काम आ सकते हैं। चलिए देखते हैं कुछ ऐसे देसी आउटफिट्स, जिनसे आइडिया लेकर आप इन 9 दिनों में सबसे खूबसूरत लग सकती हैं।
    नवरात्रि के पहने दिन देवी शैलपुत्री की पूजा- अर्चना के लिए नारंगी रंग को शुभ बताया गया है। ऐसे में आप बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहन क्लासी लुक पा सकती हैं। जिसके लिए हैवी जूलरी या कुछ ओवर करने की जरूरत नहीं होगी और यह लो एफर्ट्स में ही सुंदर लुक देगी। आप चाहे तो दिन के हिसाब से सूट या कोई भी एथनिक वेअर भी पहन सकती हैं
    दूसरे नवरात्रि पर देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए सफेद रंग अच्छा है। ऐसे में आप आलिया भट्ट के साड़ी लुक से टिप्स ले सकती हैं। जहां उनका ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी बिना किसी हैवी वर्क के ही खूबसूरत लग रही है। इसके साथ ब्लाउज कढ़ाई वाला चुनें और सुंदर लुक पाएं
    मां चंद्रघंटा की पूजा के तीसरे दिन लाल रंग शुभ माना गया है। ऐसे में आप अपने कंफर्ट के हिसाब से सूट या साड़ी चुन सकती हैं, लेकिन अगर साड़ी पहन रही हैं तो सोनाक्षी की तरह क्लासिक सिल्क साड़ी बेस्ट रहेगी। जिसे पहनते ही रॉयल लुक मिलेगा। यही नहीं मॉडर्न वाइब के लिए आप आलिया की तरह ऑर्गेंजा साड़ी भी वेअर कर सकती हैं।
    नवरात्रि के चौथे दिन देवी कूष्मांडा की पूजा होता है, जिस दिन नीले रंग को अच्छा बताया गया है। ऐसे में आप प्रियंका चोपड़ा के साड़ी लुक से आइडिया लेकर सिल्क की साड़ी में सुंदर लुक पा सकती हैं। जहां न तो साड़ी पर ज्यादा वर्क है और न ही जूलरी हैवी है, बिना किसी एक्स्ट्रा तामझाम वाला ये लुक कभी भी मौके पर बढ़िया लगेगा।
    पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा के लिए आलिया की तरह देसी लुक में थोड़ा मॉडर्न तड़का लगा सकती हैं। इसके लिए फ्लोरल वर्क वाली ऑर्गेंजा साड़ी चुनें, जो लुक में फ्रेशनेस लेकर आएगी। वहीं, साथ में ब्लाउज को प्लेन रखें और अपने कंफर्ट के हिसाब से स्लीव्स और नेकलाइन को रखें।

    छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा- अर्चना होती है। जिसके लिए आप पूरी ग्रीन साड़ी पिक कर सकती हैं या फिर उसमें हल्का कंट्रास्ट टच भी बढ़िया लगेगा। जैसे यहां रानी मुखर्जी का साड़ी लुक क्लासी, सिंपल और एलिगेंट दिख रहा है। जिसे उन्होंने बन, मंगलसूत्र और बिंदी के साथ ट्रेडिशनल टच दिया
    सातवें दिन आप ग्रे कलर के कपड़े पहनें, जिन्हें मां कालरात्रि की पूजा के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप भी इसी रंग की साड़ी या सूट चुनें। अब यहां माधुरी की साड़ी चमक- धमक वाली है, लेकिन आप चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से लाइट वेट साड़ी चुन सकती हैं।
    देवी महागौरी की पूजा के लिए पर्पल कलर के कपड़े चुनें। जैसे यहां हिना खान का देसी लुक नजर आ रहा है। सुनहरे बॉर्डर और वर्क से सजी उनकी साड़ी बिना हैवी लुक दिए फेस्टिव वाइब के लिए परफेक्ट लग रही है। जिसे आप स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ पेयर करके लुक को सुंदर बना सकती हैं।
    नवरात्रि के आखिरी दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा होती है और इस दिन पीकॉक ग्रीन कलर को शुभ माना गया है। ऐसे में इसी रंग का कुछ देसी लुक अपनाएं और अगर साड़ी से बोर हो गई हैं, तो लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। बेशक माधुरी का लुक हैवी लग रहा है, लेकिन लास्ट डे पर पूजा के बाद ये परफेक्ट डांडिया लुक बन सकता है। जिसके साथ आपक सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड जूलरी पहन सकती हैं।

    Post Views: 155

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारतीय महिलाएं रसोई में काम करते समय क्यों थकती हैं ज्यादा काम नहीं कुछ और ही है वजह, एक्सपर्ट ने बताया…
    Next Article राजधानी में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैचों की धूम, 250 रुपये से टिकट, बुकिंग से एंट्री तक इन बातों का रखें ध्यान…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    राजधानी में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैचों की धूम, 250 रुपये से टिकट, बुकिंग से एंट्री तक इन बातों का रखें ध्यान…

    October 9, 2026

    भारतीय महिलाएं रसोई में काम करते समय क्यों थकती हैं ज्यादा काम नहीं कुछ और ही है वजह, एक्सपर्ट ने बताया…

    October 9, 2026

    आईटीआई और पॉलिटेक्निक में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इस लर्निंग पर विशेष जोर…

    October 9, 2026

    अब युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर…

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैचों की धूम, 250 रुपये से टिकट, बुकिंग से एंट्री तक इन बातों का रखें ध्यान…
    • नवरात्रि के 9 दिन के 9 शुभ रंग, पूजा में शामिल कर देवी मां को करें प्रसन्न…
    • भारतीय महिलाएं रसोई में काम करते समय क्यों थकती हैं ज्यादा काम नहीं कुछ और ही है वजह, एक्सपर्ट ने बताया…
    • आईटीआई और पॉलिटेक्निक में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इस लर्निंग पर विशेष जोर…
    • अब युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?