Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
    कोरबा

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

    By Tv36 HindustanOctober 10, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

        कोरबा /आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, कोरबा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जिले के पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के ऐसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को दिया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है।
    
        इसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) तथा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) में प्रवेशित विद्यार्थी शामिल हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के माध्यम से शासकीय संस्थान में एमबीबीएस तथा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के माध्यम से शासकीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) अथवा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में बीटेक पाठ्यक्रम के लिए प्रवेशित विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
    
     पात्र विद्यार्थी निर्धारित आवेदन प्रारूप में 30 अक्टूबर 2026 तक अपने गृह जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, कोरबा में आवेदन जमा कर सकते हैं।
    
      योजना के तहत संस्थान में प्रवेश के समय यात्रा, आवास, भोजन, कपड़े, तत्कालीन शुल्क और दवाइयों जैसी आवश्यकताओं के लिए एकमुश्त सहायता दी जाएगी। सहायता राशि अधिकतम 50 हजार रुपये तक होगी। पालक या अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासकीय सेवकों के बच्चे योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। हालांकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चे पात्र हो सकते हैं।
    
       आवेदन के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति, मूल निवास और आय प्रमाण-पत्र, कक्षा 12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, बैंक विवरण तथा प्रवेशित संस्थान और शुल्क से संबंधित दस्तावेज संलग्न करना आवश्यक है। आवेदन पत्र में प्रवेश और संबंधित व्यय का विवरण भी भरना होगा।
      अधिक जानकारी और आवेदन प्रारूप के लिए विद्यार्थी मोबाइल नंबर 7389452766 या 7869096888 में अथवा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, आईटीआई रामपुर, कलेक्ट्रेट परिसर, प्रथम तल,  योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    Post Views: 175

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सरकार ने बढ़ाए 70 रुपये प्रति क्विंटल दाम, जानें नया रेट…
    Next Article इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ‘नमो सेवा– अनकही कहानियां’ का जिला स्तरीय भव्य नाट्य मंचन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ‘नमो सेवा– अनकही कहानियां’ का जिला स्तरीय भव्य नाट्य मंचन…

    October 10, 2026

    गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सरकार ने बढ़ाए 70 रुपये प्रति क्विंटल दाम, जानें नया रेट…

    October 10, 2026

    कांग्रेस पर बढ़ रहा है वामपंथी विचारधारा का प्रभाव, जानिए राहुल गांधी का वैचारिक बदलाव की ये पूरी कहानी…

    October 10, 2026

    किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा, मुख्यमंत्री ने त्वरित पहल कर लिया किसान के लिए ये हितैषी निर्णय…

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ‘नमो सेवा– अनकही कहानियां’ का जिला स्तरीय भव्य नाट्य मंचन…
    • मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
    • गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सरकार ने बढ़ाए 70 रुपये प्रति क्विंटल दाम, जानें नया रेट…
    • कांग्रेस पर बढ़ रहा है वामपंथी विचारधारा का प्रभाव, जानिए राहुल गांधी का वैचारिक बदलाव की ये पूरी कहानी…
    • किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा, मुख्यमंत्री ने त्वरित पहल कर लिया किसान के लिए ये हितैषी निर्णय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?