Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देशनिर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा…
    समाचार

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देशनिर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा…

    By Tv36 HindustanOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    कोरबा:-सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों के कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

    लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी उपस्थित थे।


    सचिव श्री बंसल ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के बीटी पैच मरम्मत कार्यों में तेजी लाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता से कराने को कहा, ताकि लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित बना रहे।
    उन्होंने निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं का समय पर निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इनके कारण कार्यों की प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी निर्माण कार्य तय समयावधि में पूर्ण कर नागरिकों को उनका लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।


    श्री बंसल ने कटघोरा-हरदीबाजार-बलौदा-अकलतरा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तथा हरदीबाजार-तरदा-सर्वमंगला-इमलीछापर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक निर्माणाधीन सीमेंट-कांक्रीट सड़क का भी जायजा लिया। इस 2.84 किलोमीटर लंबी सड़क की प्रगति की जानकारी लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर कुणाल दुदावत से भी जिले के महत्वपूर्ण सड़को के संबंध में चर्चा की।
    निरीक्षण एवं बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री आर.के. रात्रे, अधीक्षण अभियंता (वि./यां.) श्री सुरेश भूपल, कोरबा संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी.आर. जांगड़े सहित विभागीय अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Views: 400
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleएलन मस्क की टेस्ला रोडस्टर का हैरतअंगेज डेमो, रैंप पर उल्टी दौड़ी कार और हवा में लगाई…
    Next Article मुख्यमंत्री साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 17, 2026

    रामलीला में धर्म, मर्यादा, आदर्श नेतृत्व का जीवंत मंचन; दर्शकों को मिली विनम्रता,कर्तव्यपालन की सीख

    October 17, 2026

    युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम आईटीआई रामपुर में साइबर सुरक्षा एवं काउंसिल

    October 17, 2026

    “कार्यकर्ताओं” का सम्मान बच्चों के पोषण, शिक्षा, संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका – मंत्री श्री देवांगन

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक
    • रामलीला में धर्म, मर्यादा, आदर्श नेतृत्व का जीवंत मंचन; दर्शकों को मिली विनम्रता,कर्तव्यपालन की सीख
    • युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम आईटीआई रामपुर में साइबर सुरक्षा एवं काउंसिल
    • “कार्यकर्ताओं” का सम्मान बच्चों के पोषण, शिक्षा, संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका – मंत्री श्री देवांगन
    • पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?