Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत
    छत्तीसगढ

    पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत

    By Tv36 HindustanOctober 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालकोनगर, :-नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास और भव्यता के साथ की गई। पूजा का शुभारंभ बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बालको परिवार के सदस्यों के साथ मां दुर्गा की आराधना कर कंपनी और क्षेत्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।

    56 वर्षों से आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक रहा बालकोनगर का सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव एक बार फिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना है। बालको सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा 16 से 19 अक्टूबर तक आयोजित इस चार दिवसीय उत्सव में मां दुर्गा की आराधना के साथ इस वर्ष विशेष थीम के माध्यम से देश के अतीत और पारंपरिक जीवनशैली को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

    इस वर्ष पंडाल की थीम देश के उस दौर की याद दिलाती है, जब लोगों का जीवन सीमित संसाधनों और अनेक कठिनाइयों के बीच आगे बढ़ रहा था। पंडाल की आंतरिक सजावट में सूप, टोकरी, हाथ के पंखे, गमछे, बोरे और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली अन्य पारंपरिक वस्तुओं को शामिल किया गया है। इन वस्तुओं के माध्यम से उस समय की सादगी, जीवनशैली और संघर्ष को दर्शाया गया है। यह थीम नई पीढ़ी को अतीत से जोड़ने के साथ हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर प्रदान करती है।

    बालकोनगर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका यह उत्सव हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। बालकोनगर और आसपास के क्षेत्रों से लोग मां दुर्गा के दर्शन करने और पंडाल की आकर्षक सजावट देखने पहुंचते हैं। यह आयोजन आस्था के साथ सामुदायिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी मजबूत करता है।

    दुर्गा पूजा उत्सव के अवसर पर बालको द्वारा पंडाल के समीप चार दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। इसमें बालको परिवार के सदस्यों द्वारा खींचे गए 280 से अधिक उत्कृष्ट छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इन तस्वीरों में बालकोनगर की खूबसूरती, प्रकृति के विविध रूपों, बादलों, बारिश, धरती और जीवन के विभिन्न रंगों को कैमरे के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। प्रत्येक तस्वीर प्रकृति और आसपास की दुनिया को देखने का एक अलग दृष्टिकोण सामने लाती है।

    यह प्रदर्शनी बालको परिवार के सदस्यों को अपनी रचनात्मकता और फोटोग्राफी प्रतिभा साझा करने का मंच प्रदान करती है। साथ ही, यह बालकोनगर की प्राकृतिक सुंदरता और कंपनी से जुड़े लोगों की रचनात्मक सोच को सामने लाने का अवसर भी है।

    दुर्गा पूजा उत्सव और फोटोग्राफी प्रदर्शनी का यह आयोजन बालकोनगर में आस्था, परंपरा, कला और सामुदायिक सहभागिता का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleघर की पुताई में कभी न चुनें ये 4 रंग, घेर लेगी गरीबी…
    Next Article “कार्यकर्ताओं” का सम्मान बच्चों के पोषण, शिक्षा, संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका – मंत्री श्री देवांगन
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 17, 2026

    रामलीला में धर्म, मर्यादा, आदर्श नेतृत्व का जीवंत मंचन; दर्शकों को मिली विनम्रता,कर्तव्यपालन की सीख

    October 17, 2026

    युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम आईटीआई रामपुर में साइबर सुरक्षा एवं काउंसिल

    October 17, 2026

    “कार्यकर्ताओं” का सम्मान बच्चों के पोषण, शिक्षा, संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका – मंत्री श्री देवांगन

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक
    • रामलीला में धर्म, मर्यादा, आदर्श नेतृत्व का जीवंत मंचन; दर्शकों को मिली विनम्रता,कर्तव्यपालन की सीख
    • युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम आईटीआई रामपुर में साइबर सुरक्षा एवं काउंसिल
    • “कार्यकर्ताओं” का सम्मान बच्चों के पोषण, शिक्षा, संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका – मंत्री श्री देवांगन
    • पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?