Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज की राशिफल 01/12/2021जाने आज आपका दिन कैसा रहेगा
    अंतरराष्ट्रीय

    आज की राशिफल 01/12/2021जाने आज आपका दिन कैसा रहेगा

    By Tv 36 HindustanDecember 1, 2021Updated:December 1, 2021No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज का राशिफल 1 दिसंबर दिन बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। पंचांग गणना के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास की द्वादशी तिथि है। आज के दिन चित्रा नक्षत्र है। सौभाग्य योग है इसलिए शुभ कार्यों की शुरुआत आज के दिन हो सकती है। आज गणेश जी की पूजा-आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति आपको हो सकती है। आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए विस्तार से जानते हैं।

    मेष:

    चंद्र ग्रह आज आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे वैवाहिक जीवन में आपको शुभ फलों की प्राप्ति आज के दिन हो सकती है। जिन लोगों का हाल ही में विवाह हुआ है उनके जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक आज के दिन हो सकती है। नयी योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए आज का दिन शुभ है।

    भाग्य आज आपका 80 प्रतिशत तक साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    वृषभ:

    आज के दिन आपको उन लोगों से संभलकर रहना चाहिए जो आपके सामने आपके शुभचिंतक बनने की कोशिश करते हैं और पीठ पीछे आपकी बुराइयां करते हैं। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से भी बचकर रहें नहीं तो बुरी स्थिति में फंस सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को ससुराल पक्ष के लोगों से लाभ आज के दिन हो सकता है।

    आज 65 प्रतिशत भाग्य आपके साथ रहेगा। माता संतोषी की पूजा-अराधना करें।

    मिथुन:

    अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल आज के दिन आप कर पाएंगे। पंचम भाव में स्थित चंद्रमा इस राशि के शिक्षार्थियों को शुभ फल आज के दिन प्रदान कर सकते हैं। यदि प्रेम में पड़े हैं तो लवमेट के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को आज के दिन मिल सकती है।

    आज भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके साथ रहेगा। शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें।

    ससुराल में सुख से बीते बेटी का वैवाहिक जीवन, कर लीजिए ये छोटे और आसान से उपाय

    कर्क:

    चंद्रमा आज के दिन आपके चतुर्थ भाव में विराजमान रहेंगे जिससे माता के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। इस राशि के जो जातक वाहन इत्यादि खरीदना चाहते थे उनके सपने भी आज पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा, कुटुंब में होने वाले किसी मांगलिक कार्य में आप हिस्सा ले सकते हैं।

    आज के दिन भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

    सिंह:

    आपके आत्मविश्वास में आज के दिन वृद्धि होगी, अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं, बेवजह की चिंताएं दूर होंगी। इस राशि के उन लोगों के लिए आज का दिन बहुत बेहतरीन साबित हो सकता है जो एडवेंचरस काम करते हैं। छोटे भाई बहनों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे और उनके साथ कहीं घूमने का प्लान भी आज के दिन बन सकता है।

    आज भाग्य आपका 80 प्रतिशत तक साथ देगा। जरूरतमंदों को दान करें।

    कन्या:

    चंद्रदेव आज आपके द्वितीय भाव में विराजमान रहेंगे जिससे आपकी वाणी का तेज बढ़ेगा। सामाजिक स्तर पर अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से इस राशि के जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है। घर के किसी सदस्य से जीवन में आ रही परेशानियों के बारे में चर्चा कर सकते हैं और आपको कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है

    भाग्य 90 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। गणेश भगवान की पूजा करें।

    क्‍या होता है मांगलिक दोष, कैसे प्रभावित करता है यह आपके वैवाहिक जीवन को

    तुला:

    चंद्रमा आज आपकी ही राशि में विराजमान रहेंगे इसलिए मानसिक रूप से सकारात्मक परिवर्तन आपको देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के जातक योग ध्यान करके अपने स्वास्थ्य में बेहतर बदलाव लाने की कोशिश आज के दिन कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ शाम के समय अच्छा समय आप बिता पाएंगे।

    आज भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा। विपरीत लिंगी लोगों का सम्मान करें।

    वृश्चिक:

    आज के दिन बेवजह के खर्चों पर आपको लगाम लगानी होगी, हालांकि अच्छा बजट प्लान करके चल रहे हैं तो ज्यादा दिक्कतें आपको नहीं आएंगी। इस राशि के कुछ जातक आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति पा सकते हैं। विदेशों से जुड़ा कारोबार या मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।

    भाग्य 70 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं।

    धनु:

    आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा क्योंकि चंद्रमा आपके एकादश भाव में विराजमान होंगे। यदि कहीं निवेश किया था तो उस से आपको लाभ हो सकता है। इस राशि के कारोबारी अपने कारोबार का विस्तार आज के दिन कर सकते हैं इससे आने वाले समय में आपको लाभ मिलने की भी संभावना है।

    भाग्य 90 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। भगवाव विष्णु की पूजा करें।

    आखिर क्‍या है ॐ का रहस्य ? रोजाना उच्‍चारण करने से होते हैं इतने लाभ

    मकर:

    आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा क्योंकि चंद्रमा आपके दशम भाव में विराजमान होंगे। यदि कहीं निवेश किया था तो उस से आपको लाभ हो सकता है। इस राशि के कारोबारी अपने कारोबार का विस्तार आज के दिन कर सकते हैं इससे आने वाले समय में आपको लाभ मिलने की भी संभावना है।

    भाग्य 88 प्रतिशत तक आपका सहयोग करेगा। भगवान शिव की स्तुति करें।

    कुंभ:

    कुंभ राशि के नवम भाव में आज के दिन चंद्र देव विराजमान होंगे इसलिए अचानक से धन लाभ के स्रोत आपको प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग किसी बीमारी से परेशान हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से आपको लाभ हो सकता है। योग ध्यान करने से सेहत दुरुस्त होगी .

    भाग्य का साथ 90 प्रतिशत तक रहेगा। शनि देव के बीज मंत्र का जप करें।

    मीन:

    मीन राशि के जातकों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि चंद्रमा आपके अष्टम भाव में विराजमान होंगे। बाहर का भोजन करने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा। आज के दिन योग ध्यान करके आप शुभ लाभ पा सकते हैं। जो लोग घर से बाहर रहते हैं उनको आज के दिन लाभ हो सकता है।

    भाग्य का साथ 68 प्रतिशत तक रहेगा। पीले वस्त्र पहनकर घर से बाहर जाएं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleFunciones Importantes De La 1xbet App
    Next Article मेगा स्वास्थ्य शिविर तीन दिसम्बर को 25 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे ह्रदय,नेत्र,कैंसर आदि मरीजों की करेंगे जांच ईलाज, दवा भी मिलेगी फ्री
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?