नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर 12:45 बजे से 1 बजे के बीच माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इस कार्यक्रम को दौरे का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है।
राष्ट्रपति शाम 4 बजे रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उनके प्रवास के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
