नई दिल्ली:- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना पहुंचे थे। उनके बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखा गया। उस समय हंगामा हो गया, जब उनके संबोधन के बीच एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की जा रही टिप्पणी पर रोकटोक शुरू कर दी।
पूरा मामला बिहार के पटना में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का हैं। जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के दौरान हंगामा हो गया। वहां मौजूद एक युवक ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, जिस पर खड़गे ने जवाब दिया, “मोदी का बाप भी जाएगा।”
