Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » उद्योग मंत्री ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन सड़क, नाली एवं अन्य कार्यों से मजबूत होंगी मूलभूत सुविधाएं…
    कोरबा

    उद्योग मंत्री ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन सड़क, नाली एवं अन्य कार्यों से मजबूत होंगी मूलभूत सुविधाएं…

    By Tv36 HindustanOctober 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

        कोरबा /नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर संजू देवी राजपूत ने नगर पालिक निगम कोरबा के पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन अंतर्गत एसबीएस कॉलोनी और गायत्री नगर में ₹91.21 लाख की लागत के छह विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूरा होने पर क्षेत्र में सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर होंगी तथा नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
            कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बड़ी विकास परियोजनाओं के साथ वार्डों और मोहल्लों की छोटी-बड़ी जरूरतों को भी प्राथमिकता दे रही है। जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति देकर धरातल पर उतारा जा रहा है। सभी वार्डों में आंतरिक सड़कों के बेहतर निर्माण और जल निकासी के लिए व्यवस्थित नालियों की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे आवागमन सुगम होगा और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
        महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों से राज्य शासन के विभिन्न मदों और जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से कोरबा नगर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। नगर निगम के सभी 67 वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।प्रत्येक वार्ड की मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना नगर निगम का लक्ष्य है।

    छह कार्यों की रखी गई आधारशिला

     भूमिपूजन के तहत वार्ड क्रमांक 27, महाराणा प्रताप नगर में शिव मंदिर के सामने ₹8.45 लाख की लागत से सीसी रोड बनेगी। वार्ड क्रमांक 28 में सामुदायिक भवन ‘अपना घर’ के पीछे ₹7.80 लाख की लागत से नाली निर्माण एवं पेवर ब्लॉक का कार्य और कैरियर पब्लिक स्कूल के पास ₹16.50 लाख की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 30, गायत्री नगर में उमा के घर से जीवन यादव के घर तक तथा लाल के घर से संतोषी साहू के घर तक विभिन्न स्थानों पर ₹23.46 लाख की लागत से नालियां बनाई जाएंगी।
       इसी तरह वार्ड क्रमांक 28 के एसईसीएल क्रमांक-1 अंतर्गत कुआंभट्टा बस्ती में मेहंदीपुर बालाजी हनुमान मंदिर के पास ₹15 लाख की लागत से नाली निर्माण होगा। वार्ड क्रमांक 29 में संतोषी कुटी सहित अन्य स्थानों पर कांक्रीटीकरण, वेद जायसवाल के घर से उमेश साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण तथा नालियों पर कवर लगाने का कार्य ₹20 लाख की लागत से किया जाएगा। इन छह कार्यों की कुल स्वीकृत राशि ₹91.21 लाख है।
        नगर में विकास कार्यों की निरंतरता तहत उद्योग मंत्री श्री देवांगन के मुख्य आतिथ्य में दो स्थानों पर भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित होंगे। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन में विजय अपार्टमेंट के पास दोपहर 3 बजे ₹75.20 लाख की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके बाद कोसाबाड़ी जोन के दादर चौक सामुदायिक भवन के पास शाम 4 बजे ₹98.15 लाख के विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। दोनों स्थानों पर कुल ₹1 करोड़ 73 लाख 35 हजार के कार्य प्रस्तावित हैं।
        कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, पार्षद धनकुमारी गर्ग,वर्षा वैष्णव, सिमरन कौर,मुकुंद कंवर, नारायण कुर्रे, एल्डरमैन वैशाली रत्नपारखी, राजेश राठौर ,प्रफुल्ल तिवारी,रुक्मणी नायर, दिनेश वैष्णव,सुशील गर्ग,स्मिता सिंह,आरडी भारद्वाज, राजकुमारी पटेल, एल्डरमैन दीपक पटेल,राम अवतार पटेल,भुवनेश्वर कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सुकमा पुलिस की पहल, AI और सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों ने रखे ये विचार…
    Next Article शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये सरल उपाय, जानिए पूजा, मंत्र जाप और दान की परंपरा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये सरल उपाय, जानिए पूजा, मंत्र जाप और दान की परंपरा…

    October 31, 2026

    शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये सरल उपाय, जानिए पूजा, मंत्र जाप और दान की परंपरा…

    October 31, 2026

    सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सुकमा पुलिस की पहल, AI और सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों ने रखे ये विचार…

    October 31, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का किया आत्मीय स्वागत…

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये सरल उपाय, जानिए पूजा, मंत्र जाप और दान की परंपरा…
    • शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये सरल उपाय, जानिए पूजा, मंत्र जाप और दान की परंपरा…
    • उद्योग मंत्री ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन सड़क, नाली एवं अन्य कार्यों से मजबूत होंगी मूलभूत सुविधाएं…
    • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सुकमा पुलिस की पहल, AI और सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों ने रखे ये विचार…
    • मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का किया आत्मीय स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?