Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » जनवरी के रिकॉर्ड हाई से 20% सस्ता हुआ सोना, 1 लाख रुपये में अब मिलेगा ज्यादा गोल्ड; धनतेरस पर खरीदें या करें इंतजार…
    समाचार

    जनवरी के रिकॉर्ड हाई से 20% सस्ता हुआ सोना, 1 लाख रुपये में अब मिलेगा ज्यादा गोल्ड; धनतेरस पर खरीदें या करें इंतजार…

    By Tv36 HindustanNovember 1, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी के आखिरी दिनों में 1 लाख रुपये में जहां करीब 5.7 ग्राम 24 कैरेट सोना मिलता था, वहीं मौजूदा कीमतों पर इतनी ही रकम में लगभग 7.1 ग्राम सोना खरीदा जा सकता है। यानी जनवरी के मुकाबले अब करीब 25 फीसदी ज्यादा सोना खरीदने का अवसर है। हालांकि, पिछले साल के धनतेरस से तुलना करें तो तस्वीर कुछ अलग नजर आती है।

    Gold Rate Today: कितने रुपये पर पहुंचा 24 कैरेट सोना?
    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जबकि 29 जनवरी 2026 को इसकी कीमत 1,75,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर थी।
    इस हिसाब से सोने की कीमत जनवरी के हाई लेवल से करीब 20 फीसदी नीचे आ चुकी है।

    वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने के वायदा भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को दिसंबर गोल्ड फ्यूचर्स 1,38,419 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। जनवरी में इसका उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये था। यानी वायदा बाजार में सोना अपने पीक से करीब 23 फीसदी सस्ता हो चुका है।

    1 लाख रुपये में जनवरी और अब कितना मिलेगा सोना?
    सोने की कीमतों में गिरावट का सीधा असर खरीदारी की क्षमता पर पड़ा है। जनवरी और मौजूदा भाव की तुलना करें तो समान निवेश पर अब ज्यादा मात्रा में गोल्ड खरीदा जा सकता है।

    तुलना जनवरी 2026 मौजूदा भाव
    24 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹1,75,340 ₹1,40,054
    1 लाख में सोना करीब 5.7 ग्राम करीब 7.1 ग्राम
    कीमत में बदलाव रिकॉर्ड हाई करीब 20% कम
    इसका मतलब है कि जनवरी में जिस रकम से कम सोना मिलता था, अब उसी बजट में अधिक गोल्ड खरीदा जा सकता है। हालांकि, ये गणना बेंचमार्क कीमतों पर आधारित है। इसमें 3 फीसदी GST और ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।
    पिछले धनतेरस से तुलना करें तो अब भी महंगा है सोना
    सोने की कीमतें जनवरी के मुकाबले भले ही काफी नीचे आ गई हों, लेकिन पिछले साल के धनतेरस से तुलना करने पर तस्वीर बदल जाती है।

    17 अक्टूबर 2025 को धनतेरस से पहले आखिरी कारोबारी दिन IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,29,584 रुपये प्रति 10 ग्राम था। उस समय 1 लाख रुपये में लगभग 7.7 ग्राम सोना खरीदा जा सकता था।

    इसके मुकाबले मौजूदा कीमत करीब 8 फीसदी ज्यादा है। यानी पिछले साल धनतेरस पर सोना खरीदने वालों को आज के मुकाबले समान रकम में अधिक गोल्ड मिला था।
    दूसरी ओर, जिन लोगों ने जनवरी 2026 में सोने के रिकॉर्ड हाई भाव पर निवेश किया था, उन्हें फिलहाल नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उस समय 1 लाख रुपये का निवेश मौजूदा बेंचमार्क कीमत के आधार पर घटकर लगभग 79,900 रुपये रह गया है।

    धनतेरस पर सोना खरीदें या अभी करें इंतजार?
    सोने की कीमतों में आई गिरावट के बाद निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धनतेरस पर गोल्ड खरीदने का सही समय आ गया है या कीमतों में और गिरावट का इंतजार करना चाहिए?

    बाजार के जानकारों का मानना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कीमतों में आई यह गिरावट खरीदारी का अवसर बन सकती है। हालांकि, बाजार में अभी उतार-चढ़ाव बने रहने की आशंका है। ऐसे में एक साथ बड़ी रकम निवेश करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से खरीदारी करना बेहतर रणनीति हो सकती है।
    एक साथ निवेश करने के बजाय किश्तों में लगाएं पैसा
    NDTV Profit की रिपोर्ट में इक्विट्रस्ट सॉल्यूशंस के संस्थापक शिवा ग्रोवर के हवाले से बताया गया है कि निवेशकों को सोने में पूरी रकम एक बार में लगाने से बचना चाहिए। उनके मुताबिक, लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करने वालों के लिए मौजूदा गिरावट अवसर दे सकती है, लेकिन अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख को लेकर स्पष्टता आने तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

    ऐसे में निवेशक अपनी रकम को कई हिस्सों में बांटकर अलग-अलग समय पर निवेश कर सकते हैं।

    उदाहरण के लिए, अगर आपके पास सोने में निवेश के लिए 1 लाख रुपये हैं, तो पूरी रकम एक साथ लगाने के बजाय इसे 4 या 5 महीनों में बांटा जा सकता है। यदि अगले महीने कीमतें और गिरती हैं, तो उसी रकम में ज्यादा सोना खरीदने का मौका मिलेगा।
    किश्तों में निवेश करने की इस रणनीति को वित्तीय भाषा में रुपी कॉस्ट एवरेजिंग (Rupee Cost Averaging) कहा जाता है।

    इस तरीके में निवेशक एक ही बार में पूरी रकम लगाने के बजाय नियमित अंतराल पर छोटी-छोटी रकम निवेश करता है। इससे अलग-अलग कीमतों पर खरीदारी होती है और समय के साथ औसत खरीद मूल्य तय होता है।

    हालांकि, यह तरीका बाजार में नुकसान से पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं देता। सोने की कीमतों में आगे भी गिरावट या तेजी दोनों की संभावना बनी रहती है।
    केवल सोने के मौजूदा भाव को देखकर निवेश का फैसला न करें।

    ज्वेलरी खरीदते समय 3 फीसदी GST और मेकिंग चार्ज का हिसाब जरूर लगाएं।

    निवेश के उद्देश्य से सोना खरीद रहे हैं तो गोल्ड ETF और डिजिटल विकल्पों की लागत और जोखिम भी समझें।

    पूरी रकम एक साथ लगाने के बजाय चरणबद्ध निवेश पर विचार करें।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमेडिकल युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, Senior Resident और Tutor के पदों पर भर्ती शुरू…
    Next Article पहली फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस पर छाए विशाल चतुर्वेदी, 341 करोड़ की कमाई से बनाया रिकॉर्ड…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    समंदर में भारत की ताकत बढ़ाएंगे 8 नए स्टेल्थ युद्धपोत, ₹53,866 करोड़ की डील फाइनल; GRSE और GSL को मिली जिम्मेदारी…

    November 2, 2026

    राज्योत्सव में आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, गरुड़ कमांडो की तैनाती से लेकर सारंग के हवाई करतबों ने जीता दिल…

    November 2, 2026

    वैश्विक ऊर्जा समिट में प्रदेश के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री साय…

    November 2, 2026

    खैरा गांव ने रचा देश में इतिहस,सोलर पैनल लगाकर बना 100 प्रतिशत सोलर गांव

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • समंदर में भारत की ताकत बढ़ाएंगे 8 नए स्टेल्थ युद्धपोत, ₹53,866 करोड़ की डील फाइनल; GRSE और GSL को मिली जिम्मेदारी…
    • राज्योत्सव में आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, गरुड़ कमांडो की तैनाती से लेकर सारंग के हवाई करतबों ने जीता दिल…
    • वैश्विक ऊर्जा समिट में प्रदेश के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री साय…
    • खैरा गांव ने रचा देश में इतिहस,सोलर पैनल लगाकर बना 100 प्रतिशत सोलर गांव
    • महादेव सट्टा ऐप मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का भारत प्रत्यर्पण बड़ी सफलता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?