कोरबा / आस्था, संस्कार पारिवारिक एकजुटता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नगर पालिक निगम वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार भदरापारा, बालको नगर कोरबा छत्तीसगढ़ के तीस वर्षीय युवा पार्षद रजत प्रसाद खूटे परिजनों सहित अयोध्या धाम पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी 90 वर्षीय दादी बहुरा बाई के हाथों से परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में श्रीराम मंदिर अयोध्या में एक किलो 36 ग्राम चांदी की नाव दान कर प्रभु श्रीराम के चरणों प्रति श्रद्धा अर्पित की, मंदिर निर्माण में भी एक लाख रुपए की राशि अर्पण की थी।

युवा पार्षद का यह धार्मिक समर्पण केवल एक दान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक संस्कार और धार्मिक आस्था का संदेश भी है। अपनी 90 वर्षीया दादी को साथ लेकर अयोध्या धाम पहुंचना और परिजनों समक्ष प्रभु श्रीराम के चरणों में एक किलो छत्तीस ग्राम चांदी की नाव एवं नकदी गुप्त दान समर्पित करना उनके संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाता है।

जब युवा पीढ़ी आधुनिकता की ओर तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में एक युवा जनप्रतिनिधि का अपनी बुजुर्ग दादी के आशीर्वाद संग धार्मिक परंपराओं का निर्वहन समाज के लिए प्रेरणादायी है। यह प्रसंग बताता है कि सच्ची प्रगति वही है, जिसमें आधुनिक सोच के साथ संस्कृति, परंपरा बुजुर्गों के सम्मान को भी स्थान दिया जाए।
पार्षद प्रसाद प्रसाद खूटे की यह पहल समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ परिवार के प्रति सम्मान, बुजुर्गों के आशीर्वाद और सेवा भावना को मजबूत करने वाला संदेश देती है। अयोध्या में चांदी की नाव का यह समर्पण निश्चित रूप से कोरबा के युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय बनेगा।

युवा नेतृत्व, बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पण—यही संस्कार समाज को नई दिशा देते हैं।

