Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » महिला बंदियों बालिका गृह की बच्चियों संग डॉ वर्णिका शर्मा ने बांटी दीपावली की खुशियां
    समाचार

    महिला बंदियों बालिका गृह की बच्चियों संग डॉ वर्णिका शर्मा ने बांटी दीपावली की खुशियां

    By Tv36 HindustanNovember 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- दीपावली दीपोत्सव खुशियां मनाने का पर्व नहीं, बल्कि उन जीवनों में भी उजाला भरने का अवसर है, जहां परिस्थितियों ने खुशियों के रंग कुछ फीके कर दिए हों। यह पर्व प्रेम, अपनत्व, संवेदना और उम्मीद का संदेश देता है। इसी मानवीय भावना को आत्मसात करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने खम्हारडीह स्थित बालिका गृह एवं महिला जेल में निरुद्ध महिला बंदियों बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया और उनके बीच खुशियों के पल साझा किए।

    इस विशेष अवसर पर उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर न केवल दीपावली की खुशियां बांटीं, बल्कि उनके साथ आत्मीयता के कुछ ऐसे पल भी बिताए, जिन्होंने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और मन में अपनत्व का एहसास जगाया। बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, रुचियों, सपनों और भविष्य की आकांक्षाओं को जाना। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन की परिस्थितियां किसी के सपनों की सीमा तय नहीं कर सकतीं। हर बच्चे को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल बचपन पाने का अधिकार है। किसी भी बच्चे का भविष्य उसकी पारिवारिक परिस्थितियों से नहीं, बल्कि उसकी प्रतिभा, मेहनत, आत्मविश्वास और उसे मिलने वाले अवसरों से तय होना चाहिए। उन्होंने बच्चों को विश्वास दिलाया कि वे अपने सपनों को संजोएं और पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें साकार करने की दिशा में आगे बढ़ें।

    इस दौरान महिला जेल में निरुद्ध महिला बंदियों से भी आत्मीय संवाद किया गया। उनके बच्चों की शिक्षा, परवरिश और बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा की गई। उन्हें अपने बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों का बचपन, उनकी भावनाएं और उनके अधिकार प्रभावित नहीं होने चाहिए। बच्चों को अपने माता-पिता की परिस्थितियों का बोझ नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्र दौरान खुशी नामक बच्ची ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उसके आत्मविश्वास और हुनर को देखकर अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने खूब सराहना की तथा उसे अपनी प्रतिभा को और निखारने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस छोटी-सी प्रस्तुति ने यह एहसास कराया कि हर बच्चे के भीतर संभावनाओं का एक संसार छिपा होता है, जिसे बस थोड़े से प्रोत्साहन, विश्वास और अवसर की आवश्यकता होती है।

    इस दीपावली की सबसे भावुक और आत्मीय झलक तब देखने को मिली, जब बालिका गृह की बच्चियों ने अपने नन्हे-नन्हे हाथों से तैयार किए सुंदर दीये एवं विभिन्न हस्तनिर्मित सामग्रियां अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा को भेंट कीं। उनके द्वारा स्नेह और मेहनत से बनाई गई इन कलाकृतियों को उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और बच्चियों की रचनात्मकता, लगन एवं हुनर की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

    इन दीयों में केवल मिट्टी और रंगों की सुंदरता ही नहीं, बल्कि बच्चियों की मेहनत, कल्पनाशीलता और उनके मन से जुड़ी भावनाएं भी झलक रही थीं। डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि हर बच्चे के भीतर एक अनूठी प्रतिभा और अनगिनत सपने होते हैं। जरूरत है तो बस उन्हें समझने, उनका हाथ थामने और आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर देने की। बच्चों को स्नेह, सुरक्षा, सम्मान और प्रोत्साहन मिले, यही उनके बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article’’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’’’महतारी वंदन योजना से सास-बहू को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की शिक्षा और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मिल रही मदद’’
    Next Article धान खरीदी निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित जिला एवं तहसील स्तर पर जांच दल गठित
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार…

    November 6, 2026

    मुख्यमंत्री साय पत्र में बेटियों की शिक्षा और खेलकूद में मिली शानदार सफलताओं का जिक्र…

    November 6, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार

    November 6, 2026

    धान खरीदी निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित जिला एवं तहसील स्तर पर जांच दल गठित

    November 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार…
    • मुख्यमंत्री साय पत्र में बेटियों की शिक्षा और खेलकूद में मिली शानदार सफलताओं का जिक्र…
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार
    • धान खरीदी निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित जिला एवं तहसील स्तर पर जांच दल गठित
    • महिला बंदियों बालिका गृह की बच्चियों संग डॉ वर्णिका शर्मा ने बांटी दीपावली की खुशियां
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?