कोरबा/ छात्रावास अधीक्षकों ने अपनी लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है अधीक्षक संवर्ग की सेवा शर्तों के निर्धारण कार्य परिस्थितियों में सुधार सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ के आह्वान पर जिले भर की छात्रावास अधीक्षक एकजुट हुए बड़ी संख्या में अधीक्षकों ने घंटाघर स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की इस दौरान मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई तथा कलेक्टर के माध्यम से आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग के सचिव के नाम सौपा गया ज्ञापन
प्रदर्शन कारियों हास्टल अधीक्षकों का कहना था कि छात्रावास के संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन उनके कार्य की प्रकृति जिम्मेदारियां और सेवा शर्तों को लेकर स्पष्ट व्यवस्था का अभाव है इसी को देखते हुए संघ ने अधीक्षक संवर्ग की सेवा शर्तों में आवश्यकता अनुसार सुधार करते हुए दैनिक कार्य अवधि में घंटे को स्पष्ट निर्धारण करने की मांग उठाई है इसके साथ ही साप्ताहिक अवकाश एवं सार्वजनिक अवकाश को लेकर व्याप्त स्पष्ट प्रावधानों को स्पष्ट करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई है संघ ने महिला छात्रावास अधीक्षकों के पुरुष परिजनों के साथ छात्रावास परिसर में निवास संबंधी नियमों एवं दिशा निर्देशों को स्पष्ट और व्यावहारिक बनाने पर जोर दिया है वहीं शिक्षक संवर्ग ने आने वाले प्रभारी अधीक्षकों बीएमसी पोर्टल में अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करने में छूट प्रदान करने की मांग भी की है अधीक्षकों ने स्पष्ट किया है कि उनकी किसी व्यक्ति लाभ तक सीमित नहीं बल्कि छात्रावास संचालन व्यवस्था के बेहतर बनाने कर्मचारियों की कार्य उपस्थितियों में सुधार लाने और सेवा संबंधी विषयगतियों को दूर करने से जुड़ी हुई है एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन के माध्यम से संघ ने शासन को ध्यान इन गंभीर विषयों की ओर आकर्षित करते हुए भागों को शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई।
