भोपाल, 01 दिसंबर। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के 13 अधिकारियों के तबादले कर उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य के गृह विभाग द्वारा आज जारी आदेश में पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) अरुणा मोहन राव को विशेष पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन सेवायें, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह कैलाश मकवाना विशेष पुलिस महानिदेशक (अअवि) पुलिस मुख्यालय भोपाल को अध्यक्ष मप्र पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन भोपाल का दायित्व सौपा गया है।
इसके अलावा जी पी सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सतर्कता, पुलिस मुख्यालय भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अअवि) पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी सौपी गयी। सुषमा सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मानव अधिकार आयोग मप्र भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सतर्कता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल (सेवाऐं सा.प्र.वि. से वापिस लेते हुए) बनाया गया है।
इसी प्रकार बी बी शर्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर एण्ड डी, पुलिस मुख्यालय भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मानव अधिकार आयोग मप्र भोपाल (सेवाऐं सा.प्र.वि. को सौंपते हुए) की जिम्मेदारी दी गयी। अनिल सिंह कुशवाह उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज को उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक आर आर एस परिहार को जबलपुर रेंज का उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा तरूण नायक सेनानी, 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल को सागर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया। मनोज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक भिण्ड को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल का दायित्व सौपा गया। अतुल सिंह पुलिस अधीक्षक सागर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। वहीं, शैलेन्द्र सिंह चौहान सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को भिंड का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
नगेन्द्र सिंह सेनानी हॉकफोर्स बालाघाट को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी सौपी गयी है। इसी प्रकार समीर सौरभ सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल सागर को सेनानी हॉकफोर्स बालाघाट बनाया गया है। विभागीय समसंख्यक आदेश 14 जुलाई द्वारा सुशान्त कुमार सक्सेना उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम को वर्तमान कार्य के साथ-साथ उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। श्री सुशान्त कुमार सक्सेना उक्त अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
#America #Assam #BhupshBaghel #Bilashpur #Chhattisgarh #Chhattisgarhpolice #CMBhupeshBaghel #Coin #community #coronainfected #covid #covid19 #COVID19VACCINE #diesel #Health #Healthcarefacilities #HealthMinistry #Help #Humanity #india #Jagdalpur #Jagdalpurdistrict #Lockdown #Narendra Modi #patients #petrol #Police #PrimeMinister #Raigarh #Vaccination Covidrecovery New posting of 13 IPS officers